लोकसभा अध्यक्ष के पीछे छिप रहे PM मोदी...स्पीकर ओम बिरला के दावे पर प्रियंका गांधी ने किया पलटवार

कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जो कुछ भी दावा कर रहे है वह पूरी तरह से झूठ और बकवास है. उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि जब वे सदन में आने की हिम्मत नहीं कर पाए तो लोकसभा अध्यक्ष से झूठ बुलवा रहे हैं.

calender

नई दिल्ली : संसद परिसर में संवाददताओं से बातची के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दावों पर कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने अध्यक्ष के उस बयान को 'पूरी तरह झूठ' बताया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि विपक्ष ने प्रधानमंत्री के साथ किसी अप्रिय घटना की योजना बनाई थी. प्रियंका ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री डरे हुए हैं और सदन में आने का साहस न होने के कारण अध्यक्ष की आड़ में छिप रहे हैं. उनका कहना है कि केवल तीन महिला सांसदों के बेंच के सामने खड़े होने को हमले की साजिश बताना हास्यास्पद है.

ओम बिरला ने लोकसभा में न आने का सुझाव दिया
आपको बता दें कि इससे पहले, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह दावा किया है कि मैंने ही पीएम मोदी को लोकसभा में आने से रोका है, क्योंकि उन्हें विपक्ष की ओर से किसी बड़ी अनहोनी की पुख्ता जानकारी मिली थी, जिसके चलते उन्होंने सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री को सदन में न आने का सुझाव दिया.

संसदीय इतिहास का 'काला धब्बा'
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि बुधवार को विपक्ष के कुछ नेताओं ने पीएम मोदी के चैंबर में आकर जिस तरह का व्यवहार किया, वैसा लोकसभा के इतिहास में आज तक नहीं हुआ. उन्होंने विपक्ष के व्यवहार को संसदीय इतिहास का 'काला धब्बा' करार दिया. भाजपा खेमे से भी मनोज तिवारी जैसे सांसदों ने दावा किया कि विपक्षी सदस्य मारपीट के इरादे से प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए थे और माहौल बेहद तनावपूर्ण बना दिया था.

PM मोदी सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते...राहुल गांधी 
वहीं, इस पूरे मामले पर विपक्ष का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर सदन से भागने का आरोप लगाया है और कहा है कि वे सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते. उनका कहना है कि सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से बच रही है. इस बीच, संसदीय सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि सरकार अब बजट 2026 पर चर्चा शुरू कर विधायी कार्यों को गति देगी, ताकि देश की वित्तीय प्रक्रिया बाधित न हो. प्रधानमंत्री अब राज्यसभा के माध्यम से अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन लोकसभा में बना यह गतिरोध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है. First Updated : Thursday, 05 February 2026