PM Modi Mizoram, Manipur and Assam Visit: PM मोदी का पांच राज्यों का दौरा आज से, मिजोरम से होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार की रोमांचक यात्रा पर निकल रहे हैं. इस दौरान वह हजारों करोड़ रुपये की शानदार विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और नए सपनों की नींव रखेंगे, जो इन राज्यों को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

PM Modi Mizoram, Manipur and Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक देश के पांच राज्यों  मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर हैं. इस यात्रा के दौरान वे हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा विभिन्न जनसभाओं के माध्यम से जनता को संबोधित करेंगे. यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से तो अहम है ही साथ ही केंद्र सरकार की विकास योजनाओं के जमीनी अमल को भी गति देने वाला माना जा रहा है. तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत पीएम मोदी ने मिजोरम से की जहां उन्होंने 9000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसके बाद मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी पीएम मोदी एक के बाद एक कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. 

मिजोरम से PM मोदी के दौरे की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह मिजोरम की राजधानी आइजोल में 9000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. साथ ही एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

प्रमुख परियोजनाएं

प्रधानमंत्री की पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास पहल के तहत बन रही 500 करोड़ रुपये की आइजोल बाईपास सड़क से ट्रैफिक जाम कम होगा और लुंगलेई, सियाहा, लेंगपुई एयरपोर्ट व सैरांग रेलवे स्टेशन तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी. तीन नई एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगी हरी झंडी. सैरांग (आइजोल) से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) राजधानी एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस को हरी झंडी मिलने के बाद से मिजोरम अब सीधे दिल्ली, कोलकाता और गुवाहाटी से रेल मार्ग से जुड़ जाएगा.

असम में औद्योगिक विकास को मिली नई दिशा

प्रधानमंत्री मोदी ने 14 सितंबर को असम के दरंग में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करने के बाद गोलाघाट में नुमालीगढ़ रिफाइनरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे.


15 सितंबर: पश्चिम बंगाल में सामरिक सम्मेलन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को सुबह 9:30 बजे कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे. यह सम्मेलन रक्षा मामलों और सामरिक नीति निर्माण के लिहाज से अहम माना जा रहा है. 15 सितंबर को ही बिहार को मिलेगी 36,000 करोड़ की सौगात. दोपहर 2:45 बजे प्रधानमंत्री पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही 36,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. साथ ही पूर्णिया में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पांच राज्यों का दौरा न केवल राजनीतिक दृष्टि से अहम है बल्कि यह विकास के मोर्चे पर भी बड़ा संदेश देता है. पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के लिए यह यात्रा एक नई शुरुआत के रूप में देखी जा रही है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर इंडस्ट्री और कनेक्टिविटी तक हर क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag