दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, PM मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की तस्वीरें आई सामने

दिवाली के मौक़े पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पीएम मोदी समेत की केंद्रीयों मंत्रियों ने मुलाक़ात की. जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

Tahir Kamran
Tahir Kamran

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से भी मुलाकात की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को दिवाली के अवसर पर देश के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि विभिन्न धर्मों और आस्थाओं के लोग इस त्योहार को मनाते हैं और प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश फैलाते हैं.

इस मौक़े पर राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट में कहा,”दीपावली हर्ष और उल्लास का त्योहार है. यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. विभिन्न धर्मों और आस्थाओं के लोग इस त्योहार को मनाते हैं और प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश फैलाते हैं.”

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. अपने संदेश में, प्रधान मंत्री ने कामना की कि यह विशेष त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अद्भुत स्वास्थ्य लाए। पीएम मोदी ने पोस्ट किया, "सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! यह विशेष त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अद्भुत स्वास्थ्य लाए.”

calender
12 November 2023, 07:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो