Atal Setu: सफर होगा आसान...भारत के सबसे लंबे पुलअटल सेतु का PM Modi करेंगे उद्घाटन

Atal Setu: आज पीएम मोदी मुंबई में बने भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इसी के साथ इस पर बाइक्स और ऑटो के साथ भारी वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं दी गई है.

calender

Atal Setu: भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल बनकर तैयार हो चुका है, मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाले देश के सबसे बड़े समुद्री पुल का उद्धाटन 12 जनवरी यानी आज पीएम मोदी के हाथों से होगा, 22 किलोमीटर लंबे पुल से दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय करने में अब महज 20 मिनट समय लगेगा.

इन वाहनों के चलने की नहीं हैं अनुमित 

 भारत के इस लंबे समुद्री पुल पर सभी गाड़ियां नहीं चल पाएंगी, क्योंकि कुछ गांड़ियों को इस पर चलने की अनुमति नहीं हैं, जानकारियों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने बुधवार को कहा कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे होगी जबकि मोटरबाइक, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टर को इस पुल पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

2 घंटे घटकर हुआ 20 मिनट का समय

पीएम मोदी आज समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक अटल सेतु का उद्घाटन करने वाले हैं. इससे मुंबई के बीच यात्रा का समय लगभग 2 घंटे से घटकर 20 मिनट हो जाएगा. यानी इस पुल के उद्घाटन के बाद अब दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई पहुंचने में सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा.

300 ईंधन की बचत

शनिवार से पुल जनता के लिए खोल दिया जाएगा. ऐसा करने से गाड़ी को करीब 300 रुपये के ईंधन की बचत होगी. 20,000 करोड़ रुपये की लागात से निर्मित मुंबई ट्रांस हर्बर लिंक मुंबई में सेवरी को नवी मुंबई में NH-4B पर चिरले, जोड़ेगा. इस साल पुल के बनने से सेवरी से निरले तक सड़क मार्ग से दूरी 52 किमी से घटकर 21.8 किमी रह जाएगा. इससे यात्रा का समय जो लगभग दो घंटे है, वह अब केवल 20 मिनट हो जाएगा.

First Updated : Friday, 12 January 2024