पहले कहा पुलिस ने पकड़ लिया, फिर बदला बयान, अभिजीत दिपके की हिरासत पर CJP ने दी सफाई

CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि अभिजीत दिपके को पुलिस ने पकड़ लिया है. हालांकि, मामले ने नया मोड़ तब आया जब दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर अभिजीत दिपके की हिरासत को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है.

calender

नई दिल्ली: परीक्षा सुधारों और पेपर लीक के विरोध में आयोजित 'संसद चलो' मार्च के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को लेकर सोमवार को भ्रम की स्थिति पैदा हो गई.  बता दें, पहले संगठन की ओर से दावा किया गया कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन कुछ ही समय बाद इस दावे से पीछे हटते हुए स्पष्ट किया गया कि न तो उन्हें गिरफ्तार किया गया है और न ही हिरासत में लिया गया है. 

सौरभ दास ने शेयर किया पोस्ट 

शुरुआत में CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि अभिजीत दिपके को पुलिस ने पकड़ लिया है. इस दौरान उन्होंने सांसदों से छात्रों के समर्थन में आगे आने की अपील करते हुए आंदोलन के समर्थन की मांग भी की. संगठन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसी तरह का दावा साझा किया गया.

हालांकि, मामले ने नया मोड़ तब लिया जब दिल्ली पुलिस ने इन दावों का खंडन किया। पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर अभिजीत दिपके की हिरासत को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है. पुलिस के अनुसार, उन्हें न तो हिरासत में लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील भी अपिल की है. 

पुलिस की सफाई के बाद बदला बयान 

वहीं पुलिस द्वारा दी गई सफाई के कुछ समय बाद CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने भी नया अपडेट जारी करते हुए कहा कि अभिजीत दिपके हिरासत में नहीं हैं और उनकी गिरफ्तारी भी नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी अब भी केरल हाउस के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद हैं और आंदोलन जारी है. 

धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे को लेकर मांग जारी

दरअसल, संसद के मानसून सत्र के पहले दिन हजारों छात्र, युवा और विभिन्न संगठनों के सदस्य जंतर-मंतर पर एकत्र हुए. इस दौरान प्रदर्शनकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, बार-बार पेपर लीक की घटनाओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद की ओर मार्च किया 

मार्च के दौरान कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव भी देखने को मिला। पुलिस ने बैरिकेड्स पार करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई. फिलहाल, अभिजीत दिपके की हिरासत को लेकर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है और दिल्ली पुलिस व CJP दोनों ने पुष्टि की है कि उन्हें न तो गिरफ्तार किया गया और न ही हिरासत में लिया गया. वहीं अब सभी की नजरे CJP के गई मांगो पर टिकी है कि क्या सरकार पार्टी की मांगो को पूरा करती है या फिर मामले को लेकर कोई नया मोड़ सामने आता है.  First Updated : Monday, 20 July 2026