Bhagwant Mann: सीएम मान ने सुखबीर सिंह बादल पर किया हमला, कहा- ये पागल पंजाब नहीं लूट रहा

Bhagwant Mann News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला बोला है. सीएम मान ने सुखबीर सिंह बादल का एक वीडियो भी शेयर किया है. पढ़िए पूरी खबर

calender

Bhagwant Mann News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को पर तीखा हमला किया है. साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुखबीर सिंह बादल का एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें बादल पंजाब के सभी मुख्यमंत्रियों के नाम इज्ज़त के साथ ले रहे हैं लेकिन जब भगवंत सिंह मान का जिक्र किया तो उनके लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया. 

भगवंत मान के ज़रिए शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सुखबीर सिंह बादल कह रहे हैं,"जब से पंजाब बना है, तब से सिर्फ 4 मुख्यमंत्री बने हैं. बरनाला सहाब सिर्फ ढाई साल रहे हैं, बादल साहब तकरीबन 20 साल, कैप्टन अमरिंदर सिंह बने 10 साल, बेअंत सिंह बने 5 साल." अब जब भगवंत मान का जिक्र आता है तो वो कहते हैं,"ये जो पागल जैसा है उसको तो एक साल ही हुआ है."

इस वीडियो को शेयर करते हुए भगवंत मान ने सुखबीर सिंह बादल पर हमला बोला और लिखा,"अरे देखो पंजाबियो इनकी बौखलाहट, इनका मानसिक संतुलन खराब है. बादल भी साहेब, बरनाला भी साहेब, बेअंत सिंह भी और कैप्टन भी साहेब, लेकिन मैं 'पागल' हूं. कोई बात नहीं सुखबीर सिंह जी कुदरत मेरे साथ है. मेरे साथ के लोग हैं. कम से कम ये पागल तुम्हारी तरह पंजाब को लूट तो नहीं रहा है."

मुख्यमंत्री के ज़रिए शेयर किए गए सुखबीर सिंह बादल के वीडियो पर यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,"अपनी भाषा को कंट्रोल में रखो सुखबीर सिंह जी." वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,"बादल और कैप्टन ने पंजाब को नशेड़ी बना दिया है."

First Updated : Thursday, 15 June 2023