चंडीगढ़: लुधियाना के आरके रोड स्थित एक औजार निर्माण फैक्ट्री में सोमवार जहरीली गैस के फैलने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र सहित तीन मजदूर शामिल हैं. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे तकरीबन 7 से 8 भी इस जहरीली गैस के चपेट में आकर बेहोश हो गए है. घटना के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
बता दें, फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस के रिसाव के कारण कारखाने में मौजूद लोगों के बीच लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद मोती नगर पुलिस स्टेशन और अन्य विभागों के कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया. वहीं मरने वाले मृतकों में पिता और बेटे की पहचान गैसपुरा निवासी मान सिंह और अमित के रूप में की गई है. हालांकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
जानकारी के अनुसार, गैसपुरा इलाके के गगन नगर में स्थित इस फैक्ट्री में औजार निर्माण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा था. वहीं घटना के समय पिता और पुत्र मशीन के निचले हिस्से से निकली मिट्टी को ट्रॉली में भर रहे थे, जिस दौरान वह गैस के सीधे संपर्क में आ गए और उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है जहरीली गैस का रिसाव फैक्ट्री के अंदर देर रात ही शुरू हो गया था, जिसके बाद मजदूर इसकी चपेट में आ गए.
बता दें, घटना के बाफ मृतक मान सिंह की बेटी रेनू ने फैक्ट्री संचालक पर आरोप लगाया है कि उसके पिता को देर रात को फैक्ट्री में जबरन काम करने के लिए बुलाया गया था. वहीं जब गैस का रिसाव हुआ तो परिवार के किसी भी सदस्य को सूचित नहीं किया गया और संचालक उन्हें खुद अस्पताल ले गए. वहीं जब सुबह उनके पिता घर ने लौटे तो उन्हें फैक्ट्री पहुंचने के बाद पूरी घटना का पता चला. बता दें, घटना के बाद पुलिस द्वारा मामले को लेकर गहन जांच की जा रही है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. First Updated : Monday, 01 June 2026