score Card

पंजाब सरकार का ‘मिशन रोजगार’,सीएम मान ने किए ये बड़े ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के नौजवानों को बड़ी खुशखबरी दी है। पंजाब के महत्वपूर्ण विभाग में नौकरी के लिए नौजवानों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के नौजवानों को बड़ी खुशखबरी दी है। पंजाब के महत्वपूर्ण विभाग में नौकरी के लिए नौजवानों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। ये कौन से नौजवान हैं और इन्हें किस विभाग में नौकरी मिली है। नौकरी मिलने के बाद नौजवानों की प्रतिक्रिया क्या है। ये सब आपको बताएंगे अपनी इस खबर में लेकिन उससे पहले आप हमारे चैनल को जरूर सब्सक्राइब कर लें और इसका वेल आइकन भी जरूर दबा दें ताकि हमारी बाकी खबरों भी आप बिल्कुल सहजता से जान सकेंगे और उसपर अपने कमेंट कर सकेंगे, हमें जरूरी सुझाव भी दे सकंगे।

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने गुरुवार को 144 नौजवानों को IB के अलग-अलग पदों के लिए नियुक्ति पत्र बांटे। नियुक्ति पत्र बांटे जाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के मिशन रोजगार के तहत अब तक 29 हजार 237 नौकरियां दे चुके हैं। चंडीगढ़ के निगम भवन में ऑयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  ने संबोधन में कहा कि पिछले दिनों पंजाब पुलिस ने बड़े ऑपरेशन किए, जिसकी सफलता के लिए उन्हें बधाई देता हूं। पंजाब पुलिस को देश की सबसे बड़ी डिजिटल पुलिस बनाने जा रहे हैं। कुछ दिनों में गूगल की टीम को बुला रहे हैं, जिनके साथ मिलकर पंजाब पुलिस को अपडेट करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार पुलिस में सिविल से भर्ती की जा रही है। 

सीएम मान ने कहा कि देश विरोधी तत्व पंजाब को टॉरगेट कर रहे है। बॉडर राज्य होने की वजह से हमारे पास बड़ी चुनौतियां ज्यादा हैं। ऐसे में पंजाब खुश होगा तो पूरा देश खुश रहेगा। वहीं नवनियुक्त युवकों से मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी काम दिया जाए अपने कर्म को जानकर करो। काम में किसी भी तरह की कोई कमी न छोड़ें। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार का हिस्सा बनने जा रहे नवनियुक्त नौजवानों को बधाई दी। सीएम मान ने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कोई रिश्वत नहीं, कोई सिफारिश नहीं, इमानदारी हमारी पहचान है।

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag