Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम के सुशांत लोक में हरियाणा (Haryana) की टेनिस प्लेयर राधिका यादव (Radhika Yadav) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका अपना पिता था. गुरुवार (Thursday) की सुबह राधिक किचन में खाना बना रही थी. तभी पीछे से आकर पिता ने 32 बोर की रिवॉल्नर से राधिका (Radhika Yadav) पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसमें से तीन गोलियां राधिका की पीठ पर लगीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.