Rahul Gandhi US Visit: राहुल गांधी ने अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों को संबोधित करते हुए भारत के आंतरिक मुद्दों पर तीखा बयान दिया. इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र चुनावों का जिक्र करते हुए भारतीय चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में चुनावों की स्वतंत्रता और निष्पक्षता खतरे में हैं. उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और सरकार की आलोचना की, विशेष रूप से महाराष्ट्र में चुनावी प्रक्रिया के दौरान सरकार के दखल को लेकर. राहुल गांधी का ये बयान भारतीय राजनीति और चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर सकता है. उनके बयान ने एक बार फिर भारत के अंदर के मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर तूल दिया, जिससे राजनीतिक हलकों में एक नई बहस शुरू हो गई है.