दुर्घटना के 51 घंटे के भीतर रेल लाइनें की गई बहाल, हरदीप पुरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 26/11 आतंकी हमले के बाद एनएसजी को मुंबई पहुंचने में दस घंटे से ज्यादा समय था। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में राजनीति करना ठीक नहीं है।

calender

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद से विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावार है। विपक्षी नेता रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे है। इस बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सोमवार को कहा कि 26/11 के आतंकवादी हमले के बाद मुंबई पहुंचने में एनएसजी (NSG) को 10 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा था। हादसे के बाद पीएम ने बालासोर दुर्घटना स्थल पहुंचे। तीन केंद्रीय वहां पहले से ही मौजूद थे। दुर्घटना के 51 घंटे के भीतर रेल लाइनें को बहाल कर दिया गया। 

दरअसल, 2 जून को ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के पटरी से उतरने के बाद भीषण दुर्घटना हो गई थी। इस घटना में 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं करीब 900 लोग घायल हुए थे। इस हादसे विपक्ष ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा मांग था।

बालासोर ट्रेन हादसे के बाद कांग्रेस ने रेल मंत्री के इस्तीफा मांग था। अब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रेल मंत्री के इस्तीफे पर पलटवार करते हुए कहा कि "26/11 के आतंकवादी हमले के बाद मुंबई पहुंचने में एनएसजी (NSG) को 10 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा था। रेल हादसे के बाद सबसे पहले पीएम ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा किया, वहां तीन केंद्रीय मंत्री भी थे. दुर्घटना के 51 घंटे के भीतर रेल लाइनें बहाल कर दी गई।" हरदीप सिंह पुरी सोमवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे के दौरान ये बात कहीं है। 

विपक्ष पर कसा तंज 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्षी दलों की बैठक को लेकर तंज कसा है। पुरी ने कहा "हम चाहते हैं कि एक जिम्मेदार विपक्ष हो, लेकिन ये तो अलग तरह की विपक्षी एकता है, इनमें आधे ऐसे हैं जिन्हें नेतृत्व चाहिए और आधे ऐसे हैं जो किसी के खिलाफ हैं।

First Updated : Monday, 05 June 2023