राजस्थान के भिवाड़ी स्पा सेंटर में पुलिस का बड़ा एक्शन, कमरों का नजारा देख उड़ गए होश

मॉल्स और व्यावसायिक परिसरों में संचालित हो रहे आधा दर्जन से अधिक स्पा सेंटरों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस औचक दबिश से पूरे इलाके के व्यापारिक गलियारों में हड़कंप मच गया.

calender

राजस्थान: औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में स्पा सेंटरों की आड़ में फल-फूल रहे अवैध और अनैतिक धंधों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. शनिवार दोपहर बाद पुलिस की एक संयुक्त विशेष टीम ने शहर के प्रमुख मॉल्स और व्यावसायिक परिसरों में संचालित हो रहे आधा दर्जन से अधिक स्पा सेंटरों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस औचक दबिश से पूरे इलाके के व्यापारिक गलियारों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 27 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया है. 

दो चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में बनी संयुक्त टीम

स्थानीय स्तर पर मिल रही लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए भिवाड़ी पुलिस ने इस गोपनीय ऑपरेशन को अंजाम दिया. यह पूरी कार्रवाई मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा और भिवाड़ी मोड़ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में चलाई गई. शनिवार दोपहर को अचानक 20 से अधिक हथियारबंद और सादा वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों की टुकड़ी ने योजनाबद्ध तरीके से मॉल्स को चारों तरफ से घेर लिया. जिससे स्पा संचालकों को संभलने या भागने का मौका नहीं मिल सका.

 प्लाजा से शुरू हुआ छापेमारी अभियान

पुलिस की टीम ने सबसे पहले भिवाड़ी बाइपास रोड पर स्थित एक नामचीन प्लाजा के भीतर चल रहे स्पा सेंटरों को अपने निशाने पर लिया. यहां कमरों की तलाशी के दौरान संदिग्ध वस्तुएं पाई गई. जिसके बाद वहां मौजूद युवतियों को हिरासत में लिया गया. इसके तुरंत बाद टीम ने शहर के एक अन्य प्रमुख मॉल में चल रहे स्पा सेंटरों पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी कर्मचारियों और ग्राहकों के दस्तावेज, आईडी प्रूफ तथा स्पा के रजिस्ट्रेशन संबंधी रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया.

स्थानीय लोगों की शिकायतों पर हुआ एक्शन

भिवाड़ी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन सेंटरों में स्पा और थेरेपी की आड़ में अनैतिक देह व्यापार और अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं. स्थानीय निवासियों, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक यूनियनों ने भी पुलिस प्रशासन से इन सेंटरों को बंद कराने और संचालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई थी. शुरुआती खुफिया इनपुट की पुष्टि होने के बाद ही शनिवार को इस विशेष तलाशी अभियान का खाका तैयार किया गया.

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई

हिरासत में लिए गए सभी 6 युवकों और 27 युवतियों को तुरंत भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी लाया गया है. जहां महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनके बयानों की तस्दीक की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि यदि जांच में अनैतिक व्यापार अधिनियम (PITA) या किसी भी अन्य अवैध गतिविधि की पुष्टि होती है.

मुकदमा दर्ज

 स्पा संचालकों और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भिवाड़ी में कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में भी यह धरपकड़ अभियान जारी रहेगा. First Updated : Sunday, 31 May 2026