Congress Candidates List: राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, अशोक, सचिन को मिला टिकट, कौन रेस से बाहर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनान 2023 के लिए भाजपा की दूसरी सूची के साथ- साथ कांग्रेस ने भी अपनी पहली उम्मीदवारों सूची जारी कर दी है...

calender

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनान 2023 के लिए भाजपा की दूसरी सूची के साथ- साथ कांग्रेस ने भी अपनी पहली उम्मीदवारों सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 33 नामों की घोषणा हुई है, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरदारपुरा से टिकट दिया गया है. 

वहीं सचिन पायलट टोंक से फिर चुनावी मैदान में उतरें हैं. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा, CP जोशी को नाथद्वारा से टिकट मिला है. 

साथ ही बता दें कि कांग्रेस ने अपनी सूची में पांच मंत्रियों को जगह दी है तो वहीं दो विधायकों को टिकट कटा है. चित्तौड़ से चंद्रभान सिंह और सांगानेर से अशोक लाहौटी की टिकट काटी गई है. इसके अलावा सुरजगढ़ से संतोष अहलावत को टिकट दिया गया हैं. 

First Updated : Saturday, 21 October 2023