राजस्थान PTET एग्जाम के लिए अब तक खुले हैं आवेदन, जानें लास्ट डेट और कैसे कर सकते हैं अप्लाई

राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट यानी PTET की आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है. अगर आप भी इस आवेदन के लिए इच्छुक हैं तो यहां जान लीजिए कैसे और कब अप्लाई कर सकते हैं.

calender

Rajasthan Ptet 2026: राजस्थान में बी.एड. कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बता दें कि यह परीक्षा राज्य के विभिन्न कॉलेजों में 2-वर्षीय और 4-वर्षीय बी.एड. कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.

आवेदन प्रक्रिया कब और कहां से शुरू हुई?

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 फरवरी 2026 से PTET 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. मुख्य रूप से 2-वर्षीय बी.एड. कोर्स के लिए आवेदन किए जा रहे हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 है. इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें.

पात्रता मानदंड क्या हैं?

2-वर्षीय बी.एड. के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कम से कम 50% अंकों के साथ पूरी की हो (सामान्य वर्ग के लिए). एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी, दिव्यांग, विधवा आदि श्रेणी के लिए न्यूनतम 45% अंक जरूरी हैं. 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 4-वर्षीय स्नातक डिग्री वाले भी आवेदन कर सकते हैं. 4-वर्षीय एकीकृत बी.एड. के लिए 10+2 कक्षा राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर या समकक्ष बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ पास होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों के लिए 45% अंक पर्याप्त हैं.

परीक्षा पैटर्न और अंक विभाजन

पीटीईटी परीक्षा कुल 600 अंकों की होती है और इसकी समय सीमा 3 घंटे है. यह पूरी तरह बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होती है. पेपर में चार मुख्य खंड होते हैं, सभी से 50-50 प्रश्न दिए जाते हैं. कुल 200 प्रश्न होते हैं.

  • मानसिक योग्यता (Mental Ability)  
  • शिक्षण अभिवृत्ति एवं योग्यता परीक्षण (Teaching Attitude & Aptitude Test)  
  • सामान्य जागरूकता (General Awareness)  
  • भाषा दक्षता (Language Proficiency)

प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलते हैं. यह परीक्षा उम्मीदवार की शिक्षण के प्रति रुचि, सोचने की क्षमता और सामान्य ज्ञान का परीक्षण करती है. 

कैसे करें आवेदन?

आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें. स्कैन की हुई फोटो, हस्ताक्षर और बाएं अंगूठे का निशान (प्रत्येक 100 KB से कम साइज में) अपलोड करें. आवेदन शुल्क ₹500 है, जिसे नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई से जमा किया जा सकता है. फॉर्म सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड और प्रिंट जरूर कर लें, क्योंकि यह आगे काउंसलिंग में काम आएगा.

परीक्षा की तारीख

परीक्षा की तारीख 14 जून 2026 (2-वर्षीय बी.एड. के लिए) पीटीईटी 2026 में सफलता पाने के लिए समय पर आवेदन करें, पैटर्न समझें और अच्छी तैयारी करें.  First Updated : Thursday, 19 March 2026