इंसाफ की तलाश में बुझी दो जिंदगियां! छोटी बहन के कदम ने खोले कई राज?

राजस्थान के जोधपुर जिले से एक दिल देहला देने वाली खबर सामने आई है. दो बहनों ने अपनी जान गवा दी. पहले गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के चक्कर में बड़ी बहन से जान दी, उसके बाद छोटी बहन ने भी आत्महत्या कर ली.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले के खेड़ापा थाना क्षेत्र से एक बेहद झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो महीने पहले गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जान देने वाली एक महिला की छोटी बहन ने भी आत्महत्या कर ली है. मृतका अपनी बड़ी बहन को न्याय दिलाने के लिए पिछले कई हफ्तों से लगातार पुलिस थाने के चक्कर काट रही थी. एक ही परिवार की दो बहनों द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ब्लैकमेलिंग का आरोप

एनडीटीवी के मुताबिक छोटी बहन ने बड़ी बहन के साथ हुई घिनौनी हरकत के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. उसकी बड़ी बहन को अपने प्रेम में फंसाया था और उसके कुछ अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे. इन वीडियो के दम पर महिपाल और उसके साथियों ने लगभग चार साल तक बड़ी बहन का शोषण किया. इससे तंग आकर 20 मार्च को बड़ी बहन ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. 

छोटी बहन को बनाया हवस का शिकार

बड़ी बहन की मौत के बाद न्याय की गुहार लगा रही छोटी बहन ने पुलिस को चेतावनी दी थी कि यदि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वह भी आत्मघाती कदम उठा लेगी. आरोप है कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर FIR तो दर्ज कर ली. लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया. पुलिस की इस ढिलाई का फायदा उठाकर आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए. उन्होंने छोटी बहन को भी वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसके साथ भी कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता ने बताया था कि आरोपी सरेआम घूम रहे थे और पुलिस का कोई खौफ उनमें नहीं था.

टंकी पर चढ़कर खाया जहर

थाने के चक्कर काटने और आरोपियों की धमकियों से तंग आकर आखिरकार छोटी बहन ने पानी की टंकी पर चढ़कर जहर खा लिया. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. दो बहनों की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय राजपूत समुदाय और आम जनता का गुस्सा फूट पड़ा. घटना के विरोध में भारी संख्या में लोग एमडीएम (MDM) अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए और पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और फरार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो