कांग्रेस दफ्तर में ‘I Love You’ वाला चोड़ी कांड, 72 नल चुराने के बाद छोड़ा रहस्यमयी मैसेज

अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अनोखी चोरी देखी गई जिसे देखकर सब हैरान रह गए. यहां चोरों ने कांग्रेस के जिला मुख्यालय 'राजीव भवन' को अपना निशाना बनाया.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बेहद हैरान करने वाली और अनोखी चोरी का मामला सामने आया है. यहां चोरों ने कांग्रेस के जिला मुख्यालय 'राजीव भवन' को अपना निशाना बनाया. चोरों ने दफ्तर के भीतर घुसकर कोई कीमती दस्तावेज या बड़ा सामान चुराने के बजाय वहां के बाथरूमों से पूरे 72 चमचमाते नल पार कर दिए. इस घटना की चर्चा सिर्फ चोरी की वजह से नहीं बल्कि चोरों की एक अजीबोगरीब हरकत के कारण पूरे प्रदेश में हो रही है क्योंकि वे वारदात के बाद फर्श पर 'लव यू' लिखकर फरार हो गए.

तसल्ली से उखाड़े नल

रात में चोर राजीव भवन में आए. भवन में आते ही उन्होंने ऑफिस के सभी बाथरूमों के नालो को उखाड़ा और चोरी करके चले गए. अगली सुबह जब कांग्रेस दफ्तर के कर्मचारी वहां पहुंचे तो बाथरूम का नजारा देखकर हैरान रह गए. सुबह जब सामान की गिनती की गई तो पता चला कि चोरों ने कुल 72 स्टील के नलों पर हाथ साफ कर दिया है.

गलियारों में भी हलचल

चोरी के बाद शौचालयों में टूटे हुए बेसिन, फ्लश टैंक और नल के कटे हुए पाइप बिखरे मिले. इस अनोखी चोरी ने छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है. घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया.

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

उन्होंने राज्य की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए हैं. बालकृष्ण पाठक ने दावा किया कि राजीव भवन में चोरी की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ समय में यह तीसरी वारदात है. अब तक यहां से कुल 73 स्टील के नल चोरी हो चुके हैं जिससे साफ है कि सरकारी दफ्तर भी सुरक्षित नहीं हैं.

'नशाखोरों और असामाजिक तत्वों का हाथ' होने का शक

जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि इस हरकत के पीछे स्थानीय नशाखोरों और असामाजिक तत्वों का हाथ है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि पुलिस की सुस्ती के कारण इलाके की कानून व्यवस्था बेकाबू होती जा रही है. कांग्रेस की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दफ्तर के भीतर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फर्श पर संदेश छोड़ने वाले इन शातिर चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो