ईरान के न्यूज रूम में लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान UAE के झंडे पर चली गोली, मची हलचल
ईरान के गवर्नमेंट ओनरशिप वाले न्यूज चैनल ओफोग पर लाइव हथियारों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक टीवी न्यूज प्रेजेंटर ने संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के नेशनल फ्लैग पर गोली चला दी. जिसके बाद हलचल मच गई है.

नई दिल्ली: एक तरह जहां मिडिल ईस्ट में जारी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा. वहीं अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर देश भर में हलचल मचा दी है. बता दें, ईरान के गवर्नमेंट ओनरशिप वाले न्यूज चैनल ओफोग पर लाइव हथियारों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक टीवी न्यूज प्रेजेंटर ने संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के नेशनल फ्लैग पर गोली चला दी. हैरानी की बात है कि यह वाकया लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान हुआ जो चंद मिनटों में ही देशभर में चर्चा का विषय बन गया.
कब हुई ये घटना
बता दें, यह घटना उस वक्त हुई जब ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (IRGC) के एक कमांडर को एके-47 असॉल्ट राइफल के एक वेरिएंट को लोड करने और उसे चलाने का डेमो देने देने के लिए न्यूज चैनल में इनवाइट किया गया. इस दौराब कमांडर को ये डेमो टीवी पर ऑन-एयर देने के लिए कहा गया. लेकिन शो दौरान के यह डेमो चर्चा का विषय तब बन गया, जब शो के दौरान ने खुद अपने हाथ में राइफल पकड़ ली और हवा में स्टूडियो में छत पर फायरिंग कर दी. इतना ही नहीं इसे बाद उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नेशनल फ्लैग पर भी गोली चला दी. वहीं अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
The Iranians are losing it.... during a live broadcast, an Iranian TV anchor fires off a blank round INSIDE the studio aimed at the flag of the United Arab Emirates 👇 https://t.co/HqsXuqowF4 pic.twitter.com/JQZlXwB756
— Raylan Givens (@JewishWarrior13) May 17, 2026
चर्चा है कि टीवी प्रेसेंटर के इस एक्शन के बाद ईरान और खाड़ी देशों में तनाव और बढ़ सकता है. हालांकि कार्यक्रम के दौरान कमांडर द्वारा दर्शकों को हथियारों का प्रशिक्षण लेने और रैलियों में लगाए गए विशेष बूथों पर जाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है.
युद्ध के बन सकते है आसार
बता दें, यह वाकया उस समय हुआ है जब वैश्विक स्तर पर ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच होर्मुज जलमार्ग के पास सैन्य टकराव जारी है. ईरानी टीवी पर इस तरह के प्रसारण से स्थिति और गंभीर होने की आशंका है. बता दें, अमेरिका पहले ही ईरान को सैन्य टकराव की चेतावनी दे चुका है. वहीं ईरान के विदेश मंत्री तेहरान की जनता को पहले ही आगाह कर चुका है अगर मामला बातचीत से मामला नहीं सुलझता है तो वह सैन्य संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार रहें. अब देखना होगा कि UAE इस वाकया पर क्या प्रतिक्रिया देता है.


