नीदरलैंड में PM मोदी के कार्यक्रम में लगे नारे, 'बच्चे मांगे मां की गोदी, बंगाल मांगे नरेंद्र मोदी'

नीदरलैंड में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामुदायिक कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कार्यक्रम के दौरान प्रवासी भारतीयों द्वारा लगाए गए “बच्चे मांगे मां की गोदी, बंगाल मांगे नरेंद्र मोदी” के नारे ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हेग में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम के दौरान प्रवासी भारतीयों द्वारा लगाए गए नारों ने इंटरनेट पर खासा ध्यान खींचा. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों चार देशों के यूरोपीय दौरे पर हैं, जहां उनका फोकस व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर है. इसी यात्रा के दौरान नीदरलैंड में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में माहौल उस वक्त उत्साह से भर गया जब वहां मौजूद लोगों ने “बच्चे मांगे मां की गोदी, बंगाल मांगे नरेंद्र मोदी” के नारे लगाए.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह तेजी से वायरल होने लगा. कई यूजर्स ने इसे शेयर करते हुए कार्यक्रम के माहौल और प्रवासी भारतीयों के उत्साह की चर्चा की.

(@PoliticalKida) नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बच्चे मांगे मां की गोदी, बंगाल मांगे नरेंद्र मोदी” नीदरलैंड्स में पीएम मोदी के सामुदायिक कार्यक्रम का सबसे बेहतरीन वीडियो.'

वीडियो पर हजारों यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे जमकर शेयर किया जा रहा है.

पीएम मोदी ने भाषण में किया झालमुरी का जिक्र

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में बंगाल के लोकप्रिय स्नैक झालमुरी का भी जिक्र किया. उनके इस उल्लेख ने भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा और कई यूजर्स ने इसे बंगाल की संस्कृति से जुड़ा खास पल बताया.

डच कंपनियों के सीईओ से की मुलाकात

नीदरलैंड दौरे के दौरान पीएम मोदी ने स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ऊर्जा, बंदरगाह, व्यापार और तकनीक से जुड़ी कई डच कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल इनोवेशन और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हम अनुपालन को लगातार कम कर रहे हैं और व्यापार करने में आसानी बढ़ा रहे हैं. हमने हाल ही में कराधान, श्रम संहिता और शासन में अगली पीढ़ी के सुधार किए हैं.'

भारत को लौटाई गईं चोल काल की तांबे की प्लेटें

इस यात्रा के दौरान एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक घटनाक्रम भी सामने आया. रॉब जेटन की मौजूदगी में नीदरलैंड्स ने 11वीं शताब्दी की चोल कालीन तांबे की प्लेटें औपचारिक रूप से भारत को वापस सौंप दीं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो