'गाना लिखने वाले को 1 महीने के अंदर मार दिया जाएगा' , सलमान खान को फिर मिली धमकी

Salman Khan Threat: अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा मैसेज मिला है. मुंबई के ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा मैसेज मिला है. जिसमें लिखा हुआ है कि सलमान खान- लॉरेंस बिश्नोई पर गाना लिखने वाले को 1 महीने के अंदर मार दिया जाएगा.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

Salman Khan Threat: अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग धमकी भरा संदेश मिला है. मुंबई के ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में सलमान खान के लिए धमकी भरा मैसेज आया है. कंट्रोल रूम को गुरुवार रात करीब 12:00 बजे आया धमकी भरा मैसेज मिला. इसमें लिखा है सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई पर एक गाना लिखा गया है, उसे नहीं छोड़ने की बात कही है.

धमकी भरे मैसेज में आगे लिखा है, "एक महीने के अंदर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा, गाना लिखने वाले की हालत ऐसी हो जाएगी कि वह अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा. अगर सलमान खान में हिम्मत है तो वह उन्हें बचाएं." फिलहाल इस मामले में मुंबई पुलिस जांच कर रही है.

जान से मारने की धमकी

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में राजस्थान के एक व्यक्ति को बुधवार को यहां पकड़ लिया गया और महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान भीखा राम (32) के रूप में हुई है, जिसे विक्रम के नाम से भी जाना जाता है और वह राजस्थान के जालौर का निवासी है.

पुलिस जुटी जांच में

हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशु कुमार ने बताया, ‘‘महाराष्ट्र एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ते) से प्राप्त सूचना के आधार पर हावेरी कस्बे में एक व्यक्ति को पकड़ा गया और आज उसे उनके हवाले कर दिया गया.’’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी लगभग डेढ़ महीने पहले हावेरी आने से पहले कर्नाटक में विभिन्न स्थानों पर रह रहा था.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag