सरोजिनी नायडू ने मच्छरों से की थी पुरुष की तुलना, जानिए क्या था किस्सा

National Women's Day 2024 : आज देश की पहली कोकिला के नाम से जानी जाने वालीं सरोजिनी नायडू की 145वीं जयंती है. उनके सम्मान में यह दिन राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Nisha Srivastava

Sarojini Naidu Birth Anniversary : देश में हर साल 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. आज भारत की प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और शिक्षाविद सरोजिनी नायडू का जन्मदिन है. उन्हें देश की पहली कोकिला के नाम से भी संबोधित किया जाता था. सरोजिनी ने स्वतंत्रा संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी. इतिहास में पन्नों में सरोजिनी नायडू के कई किस्से हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं एक बार उन्होंने पुरुषों की तुलना मच्छर से कर दी थी. आज हम बारे में आपको बताएंगे.

सरोजिनी नायडू की जयंती

आज सरोजिनी नायडू की जयंती है, 13 फरवरी 1897 को उनका जन्म हुआ था. इस साल देश उनकी 145वीं जयंती मना रहे है. उनका महिलाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उनके योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. नायडू ने सविनज्ञ अवज्ञा आंदोलन के दौराम अहम भूमिका निभाई थी. 2 मार्च 1949 को यूपी के लखनऊ में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई थी.

मच्छरों से की पुरुषों की तुलना

सरोजिनी नायडू ने 24 दिसंबर, 1914 को गोखले जी को एक पत्र लिखा था. जिसमें उन्हें पुरुषों की तुलना मच्छरों से की थी. उन्होंने लिखा कि मुझे कुछ समय से आपके या आपके स्वास्थ्य के बारे में कोई खबर नहीं मिल रही. आपका पत्र नहीं आया इसलिए मैं खुद लिखना चाहिए था, लेकिन मैं बीमार थी. हर दिन बुखार और पुरुषों के बाहरमासी हमले अधिकता में कहर ढाते हैं.

मुझे लगता है कि आने वाले कुछ समय तक पुरुषों और मच्छरों दोनों के हमले के खिलाफ कोई सफल उपाय नहीं दिख रहा है. दोनों में एक बात समान है- वे डंक मार सकते हैं. उन्होंने कहा हम ऐसे पुरुष चाहते हैं जो इस देश से प्यार करें और अपने भाइयों-बहनों की सेवा और सहायता के लिए इच्छुक हों. वे नहीं जो कपट और स्वार्थ से देश के पतन में और बढ़ावा दे रहे हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag