Sikkim Population : सिक्किम सरकार ने की बड़ा घोषणा, राज्य में दो या उससे ज्यादा बच्चे पैदा करने पर बढ़ेगी सैलरी

सिक्किम में दो या दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर कर्मचारियों की वेतन में बढ़ोत्तरी की जाएगी। यह योजना सिक्किम सरकार के कर्मचारियों के लिए लाई गई है।

Nisha Srivastava

भारत विश्व भर में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या को लेकर आंकड़े जारी किए। जिसमें पता चला कि भारत ने चीन को पीछे छोड़ दुनियाभर में 142.86 करोड़ की जनसंख्या वाला देश बन गया है। वहीं कुछ ऐसे देश भी हैं जहां तेजी से आबादी घट रही है और वहां की सरकारें चिंता में हैं।

आपको बता दें कि भारत में भी कई ऐसे राज्य हैं जहां की आबादी बहुत कम है। इनमें सिक्किम भी शामिल है, इसको लेकर प्रदेश की सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। इस फैसले के बाद सिक्किम में दो या दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर कर्मचारियों की वेतन में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

सिक्किम सरकार की मुहिम

भारत के पूर्वोत्तरी राज्य सिक्किम में आबादी और जन्म दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। खबरों के अनुसार प्रदेश में मूलनिवासियों की आबादी घट रही है। साथ ही उनकी जन्म दर भी कमी आई है। जिसको लेकर सिक्किम सरकार परेशान है। इस समस्या क समाधान करने ते लिए राज्य सरकार ने एक अनोखा मुहिम शुरू की है।

इसके तहत सिक्किम के मूलनिवासी को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने को कहा गया है। यह योजना सिक्किम सरकार के कर्मचारियों के लिए लाई गई है, अगर इस मुहिम का के तहत कर्मचारी दो या उससे ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, उनके अग्रिम वेतन में वृद्धि की जाएगी।

10 मई को जारी हुई अधिसूचना

10 मई को सिक्किम सरकार ने अपनी इस मुहिम के संबंध में एक अधिसूचना जारी की। इसे कार्मिक विभाग के सचिव रिनजिंग चेवांग भूटिया ने जारी किया। अधिसूचना बताया गया कि सिक्किम विषय प्रमाण पत्र/पहचान प्रमाण पत्र प्राप्त राज्य सरकार के जिन कर्मचारियों के दो बच्चे हैं, उन्हें आगे आने वाली सैलरी बढ़ा कर दी जाएगी। वहीं जिन कर्मचारियों को तीन बच्चे हैं, उन्हें एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि मिलेगी।

आपको बता दें कि अग्रिम वेतन वृद्धि के लिए पति-पत्नी में से कोई भी आपसी समझ के तहत अप्लाई कर सकता है। अधिसूचना के तहत यह योजना एक जनवरी 2023 से प्रभावी होगी यानी 1 जनवरी के बाद जिनके 2-3 बच्चे का जन्म हुआ है उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। ह योजना गोद लेने के मामले पर नहीं प्रभावी होगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag