By-Election Result 2023: जालंधर में आप की जीत से केजरीवाल गदगद, ओडिशा में बीजू दल की प्रत्याशी दीपाली दास को मिली जीत

By-Election Result 2023: आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजें के साथ-साथ विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के रिजल्ट भी घोषित किए जाएंगे। इन सीटों में जालंधर लोकसभा सीट, टांडा सोहियोंग और झारसुगुड़ा विधानसभा सीट शामिल हैं।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ-साथ आज देश भर में उपचुनाव के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। जिन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें उत्तर प्रदेश की दो सीट, मेघालय की एक और ओडिशा की एक विधान सभा सिट शामिल है। इसके अलावा जालंधर लोकसभा सीट पर भी हुए उपचुनाव के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

जालंधर में आम आदमी की सीट में मिली बढ़त 

जालंधर लोकसभा सीट पर अब तक हुई मतगणना में आम आदमी पार्टी के सुशील रिंकू करीब 700 वोटों से आगे चल रहे हैं। वही दूसरे स्थान पर अकाली दल-बसपा के उम्मीदवार सुखविंदर सुक्खी और तीसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी हैं।

जालंधर संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का किला सुशील रिंकू 54000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वही कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी दूसरे स्थान पर हैं।

जलांधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मिदवार सुशील रिंकू ने 5700 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है।

इन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव

10 मई को विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आज  घोषित किए जाएंगे, इन सीटों में उत्तर प्रदेश की स्वार टांडा और छानबे, ओडिशा की झारसुगुड़ा और मेघालय की सोहियोंग सीटे शामिल है।

छानबे और स्वार टांडा विधानसभा सीट पर क्यों हुई उपचुनाव

आपको बता दें कि यह उपचुनाव पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आजमखान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के चलते हुआ था। और छानबे विधानसभा सीट पर अपना दल के विधायक राहुल कोल के निधन के कारण से खाली हुई थी। स्वरा टांडा और छानबे सीट के उम्मीदवार स्वार टांडा विधानसभा सीट से भाजपा के सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने शफीक अहमद अंसारी, अनुराधा चौहान, पीस पार्टी ने डॉ. नाजिया सिद्दिकी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा तीन निर्दलीय भी चुनावी क्षेत्र में हैं।

छानबे विधानसभा सीट से अपना दल (एस) दिवंगत विधायक राहुल कोल की पत्नी रिंकी कोल और पिंकू कोल को सपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों ही सीटों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान दर्ज किया गया है।

उत्तरप्रदेश के उपचुनाव में रामपूर की स्वार सीट अपना दल आगे चल रही है और छानबे सीट पर समाजवादी पार्टी के सीटों में बढ़त जारी है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर के स्वार सीट पर हुए उपचुनाव में अपना दल के शफीक अहमद अंसारी ने जीत हासिल की है। शफीक अहमद अंसारी को 68 हजार वोट मिले हैं।

ओडिशा-

उपचुनाव के शुरुवाती रुझानों में बीजू जनता दल आगे चल रही है।

ओडिशा- बीजू जनता दल के उम्मीदवार दीपाली दास ने करीब 48000 मतों के अंतर से झारसुगुड़ा उपचुनाव में जीत दर्ज की है। उन्हें 1 लाख से अधिक वोट मिले हैं।

calender
13 May 2023, 10:25 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो