Corona Update : भारत में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 9355 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कोरोना वायरस के आंकड़ों का नया अपडेट जारी कर दिया है। मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9,355 नए मामले सामने आए हैं।

calender

देश में कोरोना के मामलों मे लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कोविड के संक्रमण के नए मामले का अपडेट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में गुरुवार 27 अप्रैल को 24 घंटे में कोरोना के 9,355 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कोविड एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 63,380 हो हई है।

24 घंटे को अंदर कोरोना से 26 लोगों की मौत हो गई है। देश में अबतक कोरोना से 5,31,424 लोगों की मृत्यु हो गई है। आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में कोविड से सबसे ज्यादा मौत केरल में हुई है। जहां कोविड के कारण 10 लोगों ने दम तोड़ दिया।

कोविड से इतने लोग हुए रिकवर

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 12,932 लोग ठीक हुए हैं। वहीं देश में अबतक कोविड से 4 करोड़ 43 लाख 35 हजार 977 मरीज ठीक हुए हैं। देश में रिकवरी रेट 98.69 फीसदी दर्ज किया गया है। मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। बता दें भारत में कोरोना वायरस की दैनिक सकारात्मकता दर 4.08 प्रतिशत व साप्ताहिक सकारात्मकता 5.36 फीसदी रिकॉर्ड की गई है।

कोविड वैक्सीनेशन

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अबतक 220,66,54,444 कोरोना टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें पिछले 24 घंटे के दौरान 4,358 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा चुका है। देश में 102.74 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली और 95.19 करोड़ से ज्यादा लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

वहीं 22.72 करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज भी लगाई जा चुकी है। कोरोना से बचने के लिए लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने और जरूरी न होने पर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-यूपी में कोविड केस

पिछले 24 घंटे के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में 1040 नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद दिल्ली में कोविड के सक्रिय मामले 4708 एक्टिव हो गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 627 नए कोविड केस मिले हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई है। अब यूपी में कोविड पॉजिटिविटी रेट 1.63 प्रतिशत है।

First Updated : Thursday, 27 April 2023