मुजफ्फरनगर में अपनी शादी के दिन एक डॉक्टर दुल्हन दिल का दौरा पड़ने से मौत का बहाना बनाकर अपने दोस्त के साथ फरार हो गई। पुलिस ने उसे झांसी के निकट एक आश्रम से गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरनगर पुलिस अब लड़की से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नाथ मैरिज लॉन में हुई। दूल्हा शहर का निवासी है। दुल्हन का परिवार झांसी से आया था।
बार-बार परिवार बदलने लगा बयान
दरअसल, नई मंडी थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी डॉ. भारत भूषण के बेटे विजय भूषण की शादी झांसी निवासी सुषमा शर्मा से हुई थी। शादी समारोह मुजफ्फरनगर के नाथ फार्म में आयोजित किया गया। शादी से ठीक पहले दुल्हन सुषमा ब्यूटी पार्लर गई थी। वहां से खबर फैली कि दुल्हन की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शादी का माहौल मातम में बदल गया। दुल्हन की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिवार के सदस्य बार-बार अपना बयान बदलने लगे।
शव को दिखाने से किया इंकार
जब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा तो परिवार ने इनकार कर दिया। उन्होंने शव दिखाने से भी इनकार कर दिया। तभी पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने ब्यूटी पार्लर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी में डॉक्टर दुल्हन अपनी महिला मित्र के साथ नजर आई और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर दुल्हन सुषमा को झांसी के निकट एक आश्रम से बरामद कर लिया। First Updated : Thursday, 20 February 2025