आज पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि, पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत देश के कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

आज भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि है। पूर्व पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Jawaharlal Nehru Death Anniversary : आज भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि है। गांधी परिवार सहित देश के कई नेता उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। वहीं कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पीएम नेहरू को याद किया। राहुल गांधी ने भी जवाहरलाल नेहरू याद किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने किया ट्वीट

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। खरगे ने आगे कहा कि पीएम नेहरू जी ने लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया।

राहुल गांधी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल शांति वन पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। बता दें आज पूर्व पीएम नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आज ही के दिन 74 वर्ष की आयु में जवाहरलाल नेहरू का निधन हो गया था।

दिल्ली सीएम समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्वतंत्रता सेनानी व आधुनिक भारत के शिल्पकार पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि।

साथ ही कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक महान स्वतंत्रता सेनानी. एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री। पंडित जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।

calender
27 May 2023, 10:35 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो