कांग्रेस ने बुलाई दो दिवसीय बैठक, इन राज्यों में होने वाले चुनावों पर बनेगी रणनीति

कर्नाटक में शानदार जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश, राज्यस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने शुक्रवार से दो दिवसीय मंथन करेंगी।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

कर्नाटक में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। शुक्रवार से कांग्रेस दो दिवसीय बैठक शुरू करने जा रही है। इस बैठक में पार्टी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संभावनाओं पर मंथन शुरू करेंगी। 

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, पार्टी आज मध्य प्रदेश और राजस्थान इकाइयां की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी। जबकि 27 मई को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस तेलंगाना और मिजोरम को लेकर राजनीतिक बैठक बाद में करेंगी। 

गौरतलब हो कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक जीत को लेकर काफी उत्साहित दिख रही है। 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। जबकि बीजेपी को 66 सीटें और जेडीएस को 19 सीटें मिली। बता दें कि इस साल 5 राज्यों में और विधानसभा चुनाव होने वाले है।  

गौरतलब हो कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक जीत को लेकर काफी उत्साहित दिख रही है। 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। जबकि बीजेपी को 66 सीटें और जेडीएस को 19 सीटें मिली। बता दें कि इस साल 5 राज्यों में और विधानसभा चुनाव होने वाले है। 

कांग्रेस पार्टी अब आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी सबसे पहले तीन राज्यों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा करेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया जा जाएगा। बैठक में कांग्रेस प्रदेश इकाईयों के अध्यक्ष और नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। 

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कर्नाटक वाली रणनीति को फिर से दोहराना चाहेगी। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और यहां पार्टी फिर से सत्ता में आने की कोशिश करेंगी। जबकि मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार और पार्टी यहां कर्नाटक वाली रणनीति को दोहराते हुए सत्ता में वापसी करने की उम्मीद कर रही है। लेकिन गुटबाजी से निपटना भी कांग्रेस के लिए चुनौती से कम नहीं होगा।

गुटबाजी से निपटना कांग्रेस के लिए चुनौती

राजस्थान चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी विवाद से निपटना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में कमलनाथ सिंह और दिग्विजय सिंह के बीच गुटबाजी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी का सबसे पहले इन चुनौतियों से निपटने पर चर्चा कर सकती है।

calender
26 May 2023, 11:05 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो