संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात, ईरान-इजरायल जंग पर हुई बड़ी चर्चा
संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं. उन्होंने आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंची हैं. मंगलवार 28 अप्रैल को उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. इस बैठक में पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) के मौजूदा संघर्ष पर चर्चा हुई, जिसमें ईरान संबंधी हालात भी शामिल थे.
जयशंकर की मेजबानी में कई मुद्दों पर हुई बात
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हैदराबाद हाउस में एनालेना बेयरबॉक की मेजबानी की. बैठक में दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र के 80वें सत्र (UN80), सतत विकास लक्ष्यों (SDGs), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभाव और बहुपक्षवाद में सुधार की जरूरत पर विस्तार से चर्चा की. जयशंकर ने कहा कि आज की बहुपक्षीय व्यवस्था को ग्लोबल साउथ की वास्तविकताओं को ध्यान में रखकर बदलना चाहिए. उन्होंने बेयरबॉक के नेतृत्व की सराहना भी की.
A pleasure to host @UN_PGA Annalena Baerbock this afternoon in New Delhi.
Discussed UN80, SDGs, AI implications and the West Asia conflict.
Underscored the need for reformed multilateralism reflective of today’s realities, particularly of the Global South.
Thanked her for… pic.twitter.com/Bk1TP3j3ZP— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 28, 2026
ईरान और पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा
बैठक में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर खास ध्यान दिया गया. दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय स्थिरता, शांति और मानवीय स्थिति को लेकर अपनी चिंताए साझा की. हालांकि, बैठक मुख्य रूप से बहुपक्षीय मुद्दों पर केंद्रित रही.
राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
भारत दौरे की शुरुआत में एनालेना बेयरबॉक ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. विदेश मंत्रालय ने इसे बापू के शाश्वत विचारों को नमन बताया.
Honouring the timeless ideals of Bapu@UN_PGA Ms. Annalena Baerbock commenced her visit to India by paying homage to Mahatma Gandhi at the Rajghat today. pic.twitter.com/C6jtyGa7YK
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) April 28, 2026
AI पर भी हुई चर्चा
बेयरबॉक इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के शासन और नियमन पर इंटरएक्टिव सत्र में भी शामिल हुईं.
भारत-UN की मजबूत साझेदारी
यह दौरा विदेश मंत्री एस. जयशंकर के निमंत्रण पर हुआ है.विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत और संयुक्त राष्ट्र के बीच मजबूत साझेदारी को दर्शाती है. बेयरबॉक भारत से अच्छी तरह परिचित हैं। जर्मनी की विदेश मंत्री रहते हुए वे पहले भी भारत आ चुकी हैं.
दौरे के बाद एनालेना बेयरबॉक चीन की यात्रा पर रवाना होंगी. यह संयुक्त राष्ट्र की ओर से हाल का दूसरा उच्चस्तरीय भारत दौरा है. इससे पहले फरवरी में UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस AI समिट में शामिल होने दिल्ली आए थे.


