हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप किया था, अयोध्या से सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अयोध्या दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच विपक्ष पर तीखा हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि जो दल आज खुद को आस्था का समर्थक बताते हैं, उन्होंने इन लोगों ने पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था.

calender

लखनऊ: अयोध्या दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर चल रहे विवाद के बीच विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर धार्मिक आस्था से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया. सीएम योगी ने कहा कि जो दल आज खुद को आस्था का समर्थक बताते हैं, उन्होंने अतीत में ऐसे फैसले किए थे जिनसे करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं. उन्होंने अयोध्या के विकास कार्यों का भी जिक्र करते हुए कहा कि आज यह नगरी नई पहचान के साथ दुनिया के सामने खड़ी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा कि कुछ राजनीतिक दल आज धर्म और आस्था की बातें करते हैं, लेकिन याद करिए इन लोगों ने पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई थी, सोचिए क्या कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़वा पाएगा, क्या कोई सरकारी करवा पाएगी?  उन्होंने कहा कि अगर कोई दूसरे धार्मिक स्थल पर इसी तरह का आयोजन करने की कोशिश करे तो क्या उसे अनुमति मिलेगी. सीएम योगी ने कहा कि उस समय जो हुआ, वह धार्मिक दृष्टि से उचित नहीं था और जनता उसे भूली नहीं है.

रामनगरी के बदलते स्वरूप का किया उल्लेख

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा ने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया गया था, ये पाप किया था. लेकिन आज की अयोध्या पहले की तुलना में पूरी तरह बदल चुकी है. उनके अनुसार, भगवान श्रीराम और हनुमान जी की कृपा से शहर का तेजी से विकास हुआ है और अब यह विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है. उन्होंने कहा कि कारसेवकों पर गोलियां चलवाने वाले लोग आज नेपथ्य में चले गए हैं.

विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 432 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब सरकार की नीयत साफ हो और विकास की नीति स्पष्ट हो, तब बड़े से बड़े लक्ष्य भी आसानी से पूरे किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि अयोध्या को आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए उसकी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत बनाना है.

अयोध्या एयरपोर्ट का भी किया जिक्र

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि कोई सोचा होगा कि अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन पाएगा? एक समय ऐसा भी था जब समाजवादी पार्टी के लोगों ने इस परियोजना का विरोध किया गया और लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश हुई. योगी ने कहा कि आज महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बना अयोध्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट देश के कई प्रमुख शहरों से जुड़ चुका है. इससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिली है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिली है.

सपा और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों को उन विकास कार्यों से परेशानी है, जिन्हें वर्तमान सरकार ने पूरा किया है. उनके अनुसार, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस उन परियोजनाओं का भी विरोध करती रही हैं, जिनका उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देना था. उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट और निषादराज गुह के नाम पर बनाए गए रैन बसेरे जैसे कार्यों का भी कुछ राजनीतिक दलों ने विरोध किया. योगी ने आरोप लगाया कि पहले श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज के ऐतिहासिक मिलन स्थल से जुड़े क्षेत्र को वक्फ के नाम पर कब्जे में देने की कोशिश की गई थी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि अनेक बाधाओं और विरोध के बावजूद आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है. उन्होंने इसे करोड़ों रामभक्तों की आस्था और वर्षों के संघर्ष का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का लक्ष्य केवल मंदिर निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक शहर के रूप में विकसित करना भी है. मुख्यमंत्री के अनुसार, डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अयोध्या लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है. First Updated : Friday, 10 July 2026