Haridwar Dubey Death: BJP के राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे का निधन, CM योगी ने जताया शोक

Haridwar Dubey Death: भाजपा सांसद के निधन से शोक की लहर बनी हुई। 74 साल के आयू में वरिष्ठ BJP नेता ने अंतिम सांस ली। हरिद्वार दुबे का इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • BJP के राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे का निधन
  • 74 साल की उम्र में वरिष्ठ बीजेपी नेता ने अंतिम सांस ली

Haridwar Dubey Death: भाजपा के वरिष्ठ और राज्यसभा सदस्य हरिद्वार दुबे (Haridwar Dubey) का निधन हो गया है। दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हो गया है। दिल्ली स्थित आवास पर देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराए गए थे भर्ती। दोपहर तक उन्हे आगरा ले जाया जाएगा। उनके बेटे प्रांशु दुबे ने उनके निधन की पुष्टि की है। राज्यसभा सदस्य हरिद्वार दुबे की आयू 74 साल की थी। ये दुख भरी खबर सुनकर शोक की लहर छाई हुई है।


हरिद्वार के बेटे प्रांशु दुबे ने बताया कि कल रविवार को वो एकदम ठीक के। अचानक सीने में दर्द होने की शिकायत पर उन्हे दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां कुछ देर बाद ही सांसे थम गई। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि " माननीय राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री हरिद्वार दुबे जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!"

 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag