आगरा में बोले रक्षा मंत्री: आज के दिन कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी, इस दिन को हमेशा याद रखा जाएगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा के कागारौल में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वे कांग्रेस की सरकार ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। ये लोकतंत्र का गला घोटना था। यह काला अध्याय हमेशा याद रखा जाएगा।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 साल पुरे होने पर भाजपा महा जनसंपर्क अभियान पर चल रही है। इस अभियान को और गति देने के लिए रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आए। इस दौरान वे आगरा के कारागौल में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने आज के दिन देश में आपात काल लागू हुआ था। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दिन लोकतंत्र की हत्या हुई थी। आज के दिन को हमेशा याद रखा जाएगा। 23 साल की आयू में मैं जेल गया था और 16 महीनें जेल में रहा था।

25 जून 1975 को (कांग्रेस द्वारा) आपातकाल की घोषणा देश के लिए काला दिन है...आज कांग्रेस पटना में विपक्ष के साथ बैठक कर रही है और कह रही है कि लोकतंत्र खतरे में है...मैं उनसे (कांग्रेस से) पूछना चाहता हूं ) यदि लोकतंत्र खतरे में है तो वे राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक या छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार कैसे चला रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगरा में कहा, उनके (कांग्रेस) पास इसका कोई जवाब नहीं है

आगरा के कागारौल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "आज 25 जून का दिन है। इसी दिन 1975 में उस समय की कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लगाया था और लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया था। लाखों की संख्या में विरोधी दल के नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। मैं उस समय जिलाअध्यक्ष के रूप में काम करता था, मैं केवल 23 वर्ष का था मुझे भी उठा कर जेल में डाल दिया गया था। यह लोकतंत्र के इतिहास में सबसे काला अध्याय है"।


 

calender
25 June 2023, 03:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो