Yogi In Noida: 25 जून को गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर रहेंगे CM योगी

Yogi In Noida: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रविवार को नोएडा के दौरे पर रहेगे। इस दौरान वह करीब 1700 करोड रूपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

Yogi In Noida: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रविवार 25 जून को गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश में जोरो शोरो से तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिनट दर मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनके दौरे के मिनट दर मिनट कार्यक्रम की लिस्ट जारी कर दी है।

CM योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वे 8 घंटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब 1700 करोड रूपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 

25 जून की सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर नोएडा शिल्पहॉट के पास उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। फिर सड़क मार्ग से सेक्टर 21 (A) के रामलीला मैदान पहुंचेगे। यहां नोएडा पुलिस नोएडा प्राधिकरण के 1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

calender
24 June 2023, 11:59 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो