नोएडा में मजदूरों का बवाल! पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग पर हिंसा, देखें Video
नोएडा के फेज-2 में प्रदर्शनकारी मजदूर अचानक काफी उग्र हो गए. उन्होंने एक पुलिस जीप पर हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दी. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया.

नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का उग्र प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है. सैकड़ों मजदूर सड़कों पर उतर आए हैं और उन्होंने गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी है. सोमवार सुबह से फिर बड़े स्तर पर प्रदर्शन शुरू हो गया है, जिसमें पुलिस और मजदूरों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.
नोएडा के फेज-2 इलाके में प्रदर्शनकारी मजदूरों ने काफी उग्र रूप दिखाया. उन्होंने एक पुलिस जीप में तोड़फोड़ की और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. योगी सरकार अब इस मामले में पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है.
#WATCH उत्तर प्रदेश: नोएडा के फेज़ 2 में गाड़ियों और प्रॉपर्टी में तोड़फोड़ की गई और पत्थर फेंके गए, जहाँ एक कंपनी के कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की अपनी मांगों को लेकर विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए थे। हालात को काबू में करने के लिए यहाँ भारी पुलिस तैनात की गई है। अधिक जानकारी की… pic.twitter.com/xrUhuSvTKH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
मजदूरों का उग्र प्रदर्शन
नोएडा फेज-2 से सामने आए फोटो, वीडियो में उग्र मजदूर पुलिस वैन को पलटते और उसमें आग लगाते नजर आ रहे हैं. मजदूरों ने जमकर पथराव भी किया. पिछले कई दिनों से वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन ने अब हिंसक रूप ले लिया है, जिसके बाद योगी प्रशासन सतर्क हो गया है.
प्रशासन और पुलिस की तैयारियां
गौतम बुद्ध नगर जिले में पिछले तीन दिनों से जारी श्रमिकों के उग्र आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गए हैं. जिलाधिकारी मेधा रूपम ने रविवार को उद्योगपतियों और विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और स्थिति की समीक्षा की. सोमवार को प्रस्तावित प्रदर्शनों के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित प्रदर्शन को देखते हुए सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. कुछ संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष रूप से अधिकारियों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
औद्योगिक शांति बनाए रखने के हेतु नोएडा प्राधिकरण में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई,जिसमें प्रमुख सचिव(श्रम)एवं श्रम आयुक्त,उ0प्र0 ने वर्चुअल रूप से प्रतिभाग करते हुए श्रमिकों के हितों की सुरक्षा, ओवरटाइम का दोगुनाभुगतान,बोनस,साप्ताहिकअवकाश एवंकार्यस्थल सुरक्षा सहित विषयों पर चर्चाकी pic.twitter.com/Ui7XaDGHai
— DM NOIDA Gautam Buddha Nagar (@dmgbnagar) April 12, 2026


