Loksabha Election 2024: घोसी से अरविंद राजभर को टिकट, ओपी राजभर ने किया ऐलान

यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने रुख साफ कर दिया है कि घोषी लोकसभा सीट से सुभाषपा चुनाव लड़गी. यहां से डॉ. अरविंद राजभर को टिकट दिया गया है

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य सचिव अरविंद राजभर लोकसभा चुनाव लड़ेगे. उत्तर प्रदेश में सुभासपा भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और NDA के साथ सुभाषपा को एक टिकट दिया है. वहीं सुभासपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बड़े बेटे अरविंद राजभर मुख्तार अंसारी के गढ़ माने जाने वाले घोषी से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

सुभासपा के प्रवक्ता और ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने बताया कि NDA से एक सीट पर बात बनी है. इसी क्रम में घोसी लोकससभा सीट से अरविंद राजभर चुनाव लडे़ंगे. वही अरुण राजभर ने अपने सोशल मीडिया (X) पर ट्वीट करते हुए लिखा कि एनडीए गठबंधन अबकी बार 400 पार, फिर एक बार, मोदी सरकार. डॉ अरविंद राजभर को 70-घोसी से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं"

अरविंद राजभर इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 लड़ चुके हैं. उन्होंने वाराणसी की शिवपुर सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा के अनिल राजभर के हाथों उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी थी. साथ ही योगी सरकार में कुछ वक्त के लिए नगर निगम अध्यक्ष भी रह चुके हैं अरविंद राजभर फिलहाल समय में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं और पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हैं.

खबरे अपडेट की जा रही है....

calender
07 March 2024, 06:10 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो