ग्रेटर नोएडा के गोल्डन आई मॉल की नौवीं मंजिल पर लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

ग्रेटर नोएडा के वेस्ट स्थित गोल्डन आई मॉल की कमर्शियल बिल्डिंग के टी-3 टावर की नौवीं मंजिल पर अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है.

calender

लखनऊ: गुरुवार सुबह  सवा दस बजे ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां वेस्ट स्थित गोल्डन आई मॉल की कमर्शियल बिल्डिंग के टी-3 टावर की नौवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई. 

आग ने लिया विकराल रूप 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में आग एक सीमित क्षेत्र तक थी, लेकिन कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। ऊंची मंजिल पर आग लगने के कारण दमकल कर्मियों को उसे नियंत्रित करने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इस कारण फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास करती रहीं.
 

आग लगने के बाद बिल्डिंग में मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया.  हालांकि प्रशासन और बचाव दल की तत्परता के चलते सभी लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया. इसके साथ एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली कराया गया और आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. 

किस कारण लगी थी आग? 

शुरुआती जानकारी अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. लेकिन अधिकारियों का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के साथ-साथ घटना की तकनीकी जांच भी करेगी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है. हालांकि आग से संपत्ति को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन फिलहाल अभी किया जा रहा है.

अपडेट जारी है...  First Updated : Thursday, 25 June 2026