1 लाख रुपये देकर रिया गुप्ता से रचाई शादी, 2 दिन बाद निकली मुस्लिम यास्मीन, 48 घंटे बाद घर पहुंची पुलिस

रामपुर में एक हिंदू युवक ने 1 लाख रुपये देकर रिया गुप्ता नाम की लड़की से शादी की, लेकिन दो दिन बाद पता चला कि वह मुस्लिम महिला यास्मीन है, जो पहले से शादीशुदा और बच्चों की मां थी.

calender

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक मुस्लिम महिला ने हिंदू नाम रखकर एक हिंदू युवक से शादी रचाई. शादी के महज दो-तीन दिन बाद उसका असली चेहरा सामने आ गया. महिला ने पीड़ित युवक से एक लाख रुपये भी लिए थे. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पीड़ित युवक का आरोप

पीड़ित युवक पुनीत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि 11 जून को उनकी शादी रिया गुप्ता नाम की लड़की से हुई थी. हरिद्वार का पता और रिया गुप्ता का नाम बताया गया था, लेकिन असल में लड़की का नाम यास्मीन था. वह बरेली जिले के आंवला की रहने वाली है और पहले से शादीशुदा थी. उसके बच्चे भी हैं.

'शादी कराई तो एक लाख लगेंगे’

पुनीत ने बताया कि उनके मौसा ने कल्लू और राम सिंह नाम के दो लोगों से शादी के बारे में पूछा था. इन दोनों ने कहा कि एक अच्छी लड़की है, शादी करा सकते हैं. जब खर्चे की बात हुई तो कल्लू ने एक लाख रुपये बताए. 11 जून को तारीख तय होने पर पूरा पैसा दे दिया गया. शादी हो गई और सब कुछ ठीक लगा.

तीसरे दिन खुल गया राज

शादी के शुरुआती दो दिन महिला सामान्य व्यवहार करती रही. तीसरे दिन उसने कहा कि उसकी तबीयत खराब है, डॉक्टर के पास ले चलो. डॉक्टर के यहां जाने के बाद उसने पुनीत को बाहर भेज दिया. घर लौटने के बाद वह नखरे करने लगी.

पुनीत जब काम पर बाहर गए तो महिला ने 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली. पुलिस पहुंची और आधार कार्ड चेक किया. आधार में नाम यास्मीन दर्ज था. उसके मोबाइल में असली आधार कार्ड भी मिला. यास्मीन ने नकली आधार कार्ड बनाकर रखा था.

पुलिस की कार्रवाई

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. मुख्य आरोपी यास्मीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. कल्लू और राम सिंह की तलाश जारी है. पीड़ित पुनीत का कहना है कि यह लोग शादी के नाम पर लोगों को फंसाने का धंधा चलाते हैं. यास्मीन ने खुद कहा कि वह बच्चों के पालन-पोषण के लिए यह सब करती है. अब युवक न्याय की उम्मीद कर रहा है. First Updated : Tuesday, 16 June 2026