बेरीनाग बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जलेबी का लिया स्वाद और लोगों से किया संवाद

पुष्कर सिंह धामी ने बेरीनाग बाजार में लोगों के बीच पहुंचकर आत्मीय संवाद किया. इस दौरान उन्होंने गर्मागर्म जलेबी का आनंद लिया और स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों की समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय संस्कृति को मजबूत बनाने का संदेश भी दिया.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बेरीनाग बाजार पहुंचकर स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने बाजार में घूमते हुए आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना. उनके अचानक बाजार पहुंचने से लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय व्यापारी दान सिंह मेहरा की दुकान पर रुककर जलेबी का स्वाद भी लिया. बाजार में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

जनता से सीधा संवाद सरकार की प्राथमिकता

पुष्कर सिंह धामी ने बाजार में स्थानीय दुकानदारों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा आम लोगों से सीधा संवाद सरकार की प्राथमिकता है.

स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया. उन्होंने कहा कि राज्य के पारंपरिक व्यंजन, स्थानीय बाजार और सांस्कृतिक पहचान को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है.

चौकोड़ी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान चौकोरी भी पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया. इस मौके पर फकीर राम तामता, नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

पुलिस विभाग ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस विभाग की ओर से उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस बल का अभिवादन स्वीकार किया.

वैवाहिक कार्यक्रम में भी हुए शामिल

इसके बाद पुष्कर सिंह धामी ने बिशन सिंह चुफल की सुपुत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल के वैवाहिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद और उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो