खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट, फूलों से सजा बद्री विशाल का दिव्य दरबार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर उत्साह से लिखा, आज पूरे रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र बद्रीनाथ धाम यानी धरती के वैकुंठ के द्वार भक्तों के लिए खुल गए हैं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

पवित्र बद्रीनाथ धाम के कपाट आज भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं. सुबह 6:15 बजे पूरे रीति-रिवाजों के साथ मंदिर का द्वार खुला, जिससे चार धाम यात्रा 2026 को नई ऊर्जा मिल गई है. भगवान बद्री विशाल का दरबार फूलों से सजा दिखा और भक्तों में दिव्य उत्साह का संचार हुआ. कपाट खुलते ही सबसे पहले माता लक्ष्मी को उनके मंदिर में विराजमान किया गया. दक्षिण द्वार से कुबेर और उद्धव जी की मूर्तियां मंदिर परिसर में प्रवेश कराई गईं.

इस शुभ अवसर पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. देश-विदेश से श्रद्धालु भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल छाया हुआ है. उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति ने भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं. चार धाम यात्रा के इस नए सीजन में कुछ महत्वपूर्ण नियम भी लागू किए गए हैं, जो यात्रा को और व्यवस्थित बनाने में मदद करेंगे.

भक्तों में भारी उत्साह

मंदिर के कपाट खुलने से भक्तों में अपार उत्साह देखा जा रहा है. मीडिया से बात करते हुए एक भक्त ने कहा, हमें उम्मीद है कि हमें भगवान बद्रीनाथ के अच्छे दर्शन होंगे...हमने भक्तों के लिए भंडारा भी रखा है. वहीं एक और भक्त ने कहा, देश और दुनिया भर से भक्त भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के लिए आ रहे हैं...भक्तों में बहुत उत्साह है.

प्रवेश के लिए नए नियम

2026 से चार धाम यात्रा में नए नियमों की शुरुआत हुई है. केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री सहित कुछ तीर्थ स्थलों पर प्रवेश प्रतिबंध लागू किए गए हैं, जहां गैर-हिंदुओं को प्रवेश के लिए विशेष शर्तों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि यमुनात्री में सभी धर्मों के आगंतुकों को इजाजत है. अधिकारियों ने मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन और कैमरों पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है, ताकि तीर्थयात्री अपने अनुभव के दौरान पूरी तरह से एकाग्र रहें.

सीएम धामी ने किया ट्वीट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आज, पूरे रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ, पवित्र बद्रीनाथ धाम, यानी धरती के वैकुंठ के द्वार भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे. भगवान बद्रीनाथ विशाल की कृपा सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए. यह पवित्र अवसर सभी के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, विश्वास और एक अच्छी शुरुआत का संदेश लाए. पवित्र चार धाम यात्रा 2026 के लिए आप सभी का हार्दिक स्वागत और बधाई.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो