Vande Bharat Train : वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का मामला, मेरठ-मुजफ्फरगनर रेलवे ट्रैक पर हुआ हमला

Vande Bharat Train : बीती रात मेरठ-मुजफ्फरनगर रेलवे ट्रैक के नारा जडोदा रेलवे स्टेशन से गुजरते वक्त वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गई।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Vande Bharat Train : केंद्र सरकार देश में वंदे भारत एक्सप्रेस को हर राज्य में शुरू करने के लिए कदम उठा रही है। वहीं दूसरी तरफ समाज के कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा वंदे भारत पर पथराव के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन ऐसी खबर सुनने-देखने को मिलती है। अब हाल ही में शुरू हुई दिल्ली से देहरादून जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है। दरअसल बीती रात मेरठ-मुजफ्फरनगर रेलवे ट्रैक के नारा जडोदा रेलवे स्टेशन से गुजरते वक्त वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गई।

देर रात हुआ हमला

दिल्ली से देहरादून जारी रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर देर रात हमला हुआ। इस दौरान ट्रेन की खिड़की के शीशे टूट गए। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। भारतीय रेलवे ने इस घटना की जानकारी आरपीएफ को दे दी है। वंदे भारत ट्रेन पर हमले का वीडियो ट्रेन में सवार यात्रियों ने बना लिया।

रेलवे ने दी जानकारी

भारतीय रेलवे ने जडोदा रेलवे स्टेशन से गुजरते वक्त वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने की घटना पर बड़ी जानकारी दी है। रेलवे के अनुसार यह पत्थरबाजी ट्रेन के E1 कोच पर हुई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। वहीं नारा जडोदा के रेलवे मास्टर ने इस घटना से इनकार किया है। 29 मई को पीएम मोदी ने देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन तक चलने वाली इस वंदे भारत का उद्घाटन किया था। पीएम मोदी ने वर्चुअली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

पहले भी किया गया हमला

इससे पहले 12 जून को टपरी-सहारनपुर के बीच आनंद विहार से देहरादून जा रही वंदे भारत पर पथराव किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2023 से अबतक वंदे भारत पर पथराव की ये सातवीं घटना है

calender
19 June 2023, 12:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो