score Card

UP-बिहार में जानलेवा गर्मी से 150 लोगों की मौत, इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी

यूपी से बिहार तक भीषण गर्मी पड़ रही है। एक ओर यूपी के बलिया में गर्मी और हीट वेव के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने पाच राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

देश की राजधानी दिल्ली में आज जहां बारिश से मौसम में बदलाव देखा गया है। वहीं उत्तर भारत के दूसरे राज्यों में गर्मी और लू जानलेवा बनती जा रही। भीषण गर्मी के चलते बिहार और उत्तर प्रदेश में मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। यूपी और बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दोनों राज्यों में हीट वेव मौत बनकर टूटी है। 

यूपी और बिहार में तो मौत का आंकड़ा प्रतिदन बढ़ता ही जा रहा है। यूपी में जब तक 103 तो बिहार में 47 लोगों की मौत हो गई है। वहीं ओडिसा में लू से 1 की मौत हो गई है। 

बढ़ती गर्मी से मरीजों की मौत के बढ़ते आंकड़ों पर डॉ एके सिंह, स्वास्थ्य निदेशक ने बताया कि "इलाज के लिए आने वाले अधिकांश मरीजों की शिकायत है कि उन्हें पहले सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और फिर बुखार की शिकायत हुई. हम यूरिन टेस्ट, ब्लड टेस्ट और अन्य टेस्ट करवा रहे हैं। बाकी मरीज डर और दहशत के मारे अस्पताल पहुंचे। भर्ती किए गए अन्य मरीजों में वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें पहले से कोई बीमारी थी। हम सैंपल ले रहे हैं, उसके बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी"।

बारिश में मिली दिल्ली NCR में गर्मी से राहत

दिल्ली NCR में सोमवार को गर्मी से राहत मिली है। नोएडा समेत कई इलाकों में आज सुबह बारिश हुई है। IMD ने रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्युनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। IMD के एक अधिकारी ने सोमवार की सुबह दिल्ली में अधिकतम तामपान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Topics

calender
19 June 2023, 10:10 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag