score Card

फरार माफिया विनोद उपाध्याय पर यूपी पुलिस ने कसा शिकंजा,अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

गोरखपुर में माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। यूपी पुलिस ने माफिया विनोद उपाध्याय के अवैध तरीके से बनाए गए मकान को जमींदोज कर दिया।

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

हाइलाइट

  • फरार इनामी माफिया विनोद उपाध्याय पर बड़ी कार्रवाई
  • पुलिस ने माफिया के अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर
  • 50 हजार का इनामी माफिया जांच एजेंसियों की रडार पर

Gorakhpur Bulldozer Action: गोरखपुर में टॉप फाइव माफियाओं में शुमार विनोद उपाध्याय के खिलाफ यूपी पुलिस का शिकंजा कसता ही चला जा रहा है। माफिया विनोद उपाध्याय के अवैध आलीशान बंगले पर योगी सरकार का बुलडोजर चला है। गोरखपुर के मोगलहा में सोसाइटी की भूमि पर माफिया विनोद उपाध्याय ने 15 वर्ष पहले कब्जा किया था। लेकिन उसके रसूख का इस कदर खौफ था कि उसके खिलाफ आजतक कोई कारवाई नहीं हो पाई थी। लेकिन इस बार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए माफिया के घर पर बुलडोजर चलाया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने अधिकारियों ने करीब सात हजार वर्ग फीट की बेशकीमती जमीन माफिया के कब्जे से मुक्त करा ली है।

पुलिस ने माफिया के अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

जिला प्रशासन की तरफ से कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। गुलरिहा थानाक्षेत्र स्थित मकान को गिराने में दो बुलडोजर और दो दर्जन से अधिक मजदूरों की मदद ली गई। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की तरफ से की गई कार्रवाई से पहले घर में रखे बेशकीमती सोफा,आलमारी, एसी, टीवी, फ्रीज और गृहस्‍थी का सभी सामान बाहर निकाल दिया गया। 

गोरखपुर के धर्मशाला बाजार निवासी विनोद उपाध्याय के खिलाफ करीब 36 संगीन केस दर्ज हैं। वह 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश है। पिछले 3 सप्ताह से भी अधिक समय से वह फरार है। पुलिस चप्पे-चप्पे पर छापेमारी कर रही है। गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में कोर्ट में सरेंडर की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है।

सरेंडर की फ़िराक में है माफिया विनोद उपाध्याय

सूबे में पुलिस की ओर से पेशेवर माफियाओं और अपराधियों पर कड़ी नकेल कसी जा रही है. इसी कड़ी में सीएम सिटी गोरखपुर में भी माफियाओं पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। यूपी पुलिस के दबाव में माफिया खुद अपनी जमानत तोड़कर सरेंडर कर जेल चले गए हैं। बीते दिनों यहां माफिया अजीत शाही, सुधीर सिंह के अलावा राकेश यादव ने सरेंडर किया और जमानत कैंसिल कराकर जेल चले गए। जबकि, ऐसा कहा जा रहा है कि फरार चल रहा माफिया विनोद उपाध्याय सरेंडर की कोशिश में लगा हुआ है। 

12 जून को अजीत के अवैध कब्जे पर चला था बुलडोजर

बीते 12 जून को माफिया अजीत शाही के अवैध कब्जे पर नगर निगम का बुलडोजर चला था। बेतियाहाता दक्षिणी में लखनऊ हाईवे पर माफिया ने नगर निगम की 30 डिसमिल (1213 वर्ग मीटर) भूमि पर कब्जा करके मैरेज हाल बना लिया था। पुलिस के शिकंजा कसने पर राजस्व विभाग की टीम ने संपत्ति की जांच शुरू तो पता चला कि 14.73 करोड़ की जमीन पर अजीत शाही ने अवैध कब्जा किया है। बैंककर्मियों को धमकाने के मामले में माफिया अजीत शाही इस समय जेल में है।

calender
18 June 2023, 01:11 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag