Lucknow-Bhopal Vande Bharat train: लखनऊ और भोपाल के बीच वंदे भारत ट्रेन के चलने की खबर सुनकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के यात्री काफी खुश हैं. हालांकि, इस ट्रेन की आधिकारिक शुरुआत की तारीख का अब तक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही यह सेवा शुरू हो सकती है. इस ट्रेन के शुरू होने से न केवल लखनऊ और भोपाल के लोग बल्कि झांसी और कानपुर जैसे शहरों के यात्री भी लाभान्वित होंगे.
खबरों के मुताबिक, रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि भोपाल रेल मंडल से पटना और लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की तैयारी चल रही है. संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल या मई तक इस ट्रेन की रैक उपलब्ध हो सकती है. उसके बाद ट्रेन की शुरुआत की तारीख तय की जाएगी. लखनऊ और भोपाल के बीच की दूरी लगभग 720 किलोमीटर है और वर्तमान में इस मार्ग पर चलने वाली सामान्य ट्रेनों में यात्रा करने में 9 से 10 घंटे का समय लग जाता है.
वंदे भारत के आने से इस यात्रा में लगभग तीन घंटे की बचत हो सकती है, जिससे यात्रियों को एक आरामदायक और तेज यात्रा का अनुभव मिलेगा. इसके अलावा यह ट्रेन उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होगी जो झांसी, कानपुर जैसे शहरों से यात्रा करते हैं और उन्हें लखनऊ-बिलासपुर मार्ग पर भी यात्रा करनी होती है.
हालांकि अभी तक इस ट्रेन की शुरू होने की तिथि का आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही इस मार्ग पर वंदे भारत का संचालन होने की उम्मीद जताई जा रही है. First Updated : Friday, 21 March 2025