राम मंदिर : इन ट्रेनों और फ्लाइट से पहुंच सकते हैं अयोध्या, इन होटलों में मिल जाएंगे सस्ते कमरे

Ram mandir : अगर आप अयोध्या में राम लला के दर्शन करने जा रहे हैं तो आप किस ट्रेन और फ्लाइट से यहां पहुंच सकते हैं. इसके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं, साथ ही यह भी बता रहे हैं कि आप यहां पर किन होटलों में ठहर सकते हैं और आसपास के किन स्थानों पर घूमने जा सकते हैं.

Pankaj Soni
Pankaj Soni

अयोध्या में राम मंदिर को 23 जनवरी के आम जनता के लिए खोल दिया गया है. अगर आप भी राम लला के दर्शन करने जाने का मन बना रहे हैं या फिर हाल ही में जाने वाले हैं तो हम आपको अयोध्या पहुंचने के लिए परिवहन के साधनों के बारे में बता रहे हैं. साथ ही अयोध्या में आप किन होटले में सस्ते दामों में ठहर सकते हैं, इसके बारे में भी बता रहे हैं. अगर आप अयोध्या आते हैं तो यहां किन-किन जगहों पर घूमने जा सकते हैं. इसके बारे में भी आपको जानकारी दे रहे हैं. हमारे द्वारा बताई गई सूचना के आधार पर आप अयोध्या का टूर प्लान बना सकते हैं. 

अयोध्या जाने लिए ये विमान हैं उपलब्ध

-दिल्ली- इंडिगो नियमित- दिन में 11:55 - दोपहर 1:15 बजे.
-दिल्ली- एयर इंडिया एक्स- सुबह 10 बजे- सुबह 11:20 बजे.
-मुंबई- इंडिगो-दोपहर 12:30 बजे- दोपहर 2:45 बजे.

-अहमदाबाद- इंडिगो- सुबह 9:10 बजे- सुबह 11:00 बजे.
-चेन्नई- स्पाइस जेट 01 फरवरी से- दोपहर 12:40 बजे- दोपहर 3:15 बजे.
-बेंगलुरु- एअर इंडिया एक्सप्रेस- सुबह 7:30 बजे बुधवार- सुबह 10 बजे.
-बेंगलुरु- एअर इंडिया एक्सप्रेस-सुबह 08:05 सोम व गुरु- सुबह 10:35 बजे.
-कोलकाता- एअर इंडिया एक्सप्रेस- दोपहर 12:45 बजे बुधवार- दोपहर 2:30 बजे.
-कोलकाता- एअर इंडिया एक्सप्रेस- दोपहर 1:25 सोम व गुरु- दोपहर 3:30 बजे.

रेल से कैसे पहुंचें अयोध्या 

- शहर- ट्रेन का नाम- प्रस्थान- अयोध्या आगमन- सप्ताह में कब
- दिल्ली- वंदे भारत एक्सप्रेस- 6:10 सुबह- 2:30 दोपहर- सोम, मंगल, गुरु, शुक्र, शनि, रवि
- दिल्ली- अयोध्या एक्सप्रेस- 6:20 शाम- 7:15 सुबह- रोजाना
- दिल्ली- कैफियत एक्सप्रेस- 8:25 शाम- 6:56 सुबह- रोजाना
- अमृतसर- सरयू यमुना एक्सप्रेस- 1:05 दोपहर- 8:51 सुबह- सोम, बुध, शनि
- अहमदाबाद-साबरमती एक्सप्रेस- 11:10 रात- 4:22 सुबह- सोम, मंगल, गुरु, शनि
- जयपुर- मरुधर एक्सप्रेस- 1:40 दोपहर- 4:43 सुबह- सोम, गुरु, शनि
- भोपाल- YPR GKP एक्सप्रेस-3:35 रात- 4:24 दोपहर- शनि
- इंदौर-INDB PNBE एक्सप्रेस-1:55 दोपहर- 7:45 सुबह- शनि
- मुंबई- साकेत एक्सप्रेस- 6:00 सुबह- 8:00 सुबह- बुध, शनि
- कोलकाता- KOAA JATएक्सप्रेस- 11:45 दोपहर- 6:21 सुबह- रोजाना
- बेंगलुरु-YPR GKP एक्सप्रेस- 11:40 रात- 4:24 दोपहर- बुध

 

अयोध्या में पांच किलोमीटर के दायरे में रुकने के स्थान

- जैन धर्मशाला- 50 कमरे, - 500 से 2000 किराया, 1.5 किमी दूरी.
- राम वैदेही मंदिर- 200 कमरे - 1000 से 3000 किराया- 2 किमी दूरी.
- कनक महल- 50 कमरे - 1000 से 3000 किराया- 2 किमी की दूरी.
- राम होटल- 50 कमरे- 1000 से 3000 किराया- 1 किमी की दूरी.
- रामप्रस्थ होटल- 40 कमरे- 1000 से 3000 किराया- 2 किमी की दूरी.
- रमीला कुटीर- 25 कमरे- 5000 तक किराया, दो किमी की दूरी.
- रामायणम होटल- 50 कमरे- 20 हजार तक किराया- तीन किमी की दूरी.
इनके अलावा पांच से सात किलोमीटर की दूरी में पंचशील होटल, शान-ए-अवध, कृष्णा होटल, तारा जी रिसार्ट आदि हैं. इनका किराया 1 हजार से लेकर 10 हजार तक है.

 

राम मंदिर घूमने के बाद इन धार्मिक स्थलों में करें दर्शन 

त्रेता के ठाकुर 

अयोध्या के नया घाट के पास त्रेता के ठाकुर मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भरत और सुग्रीव सहित कई मूर्तियां हैं. राम लला के दर्शन के बाद आप यहां भी जा सकते हैं. कहा जाता है कि इन मूर्तियों को एक ही काले बलुआ पत्थर से तराशा गया है. मान्यता है कि त्रेता के ठाकुर का निर्माण 300 साल पहले उस समय के राजा कुल्लू ने कराया था. 

छोटी छावनी 

अयोध्या में छोटी छावनी भवन, अयोध्या में एक शानदार संरचना है, जिसे पूरी तरह से सफेद संगमरमर से तैयार किया गया है. इसे वाल्मीकि भवन या मणिरामदास छावनी के रूप में भी जाना जाने वाला सुंदरता से भरपूर, यह जगह निश्चित रूप से देखने लायक है. छोटी छावनी की गुफाओं की संख्या 34 हैं, दक्षिण में 12 बौद्ध हैं, केंद्र में 17 हिंदू हैं और उत्तर में 5 जैन हैं, इसलिए यह एक महत्वपूर्ण और विस्तृत स्थापत्य प्रतिभा है.

बहु बेगम का मकबरा

फैजाबाद शहर में मकबरा रोड पर स्थित, बहू बेगम का मकबरा "पूर्व का ताजमहल" के रूप में लोकप्रिय है. नवाब शुजा-उद-दौला की पत्नी और रानी दुल्हन बेगम उन्मतुज़ोहरा बानो को समर्पित अद्वितीय मकबरा, फैजाबाद में सबसे ऊंचा स्मारक है और अपनी गैर-मुगल स्थापत्य प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध है।

दंत धावन कुंड 

हनुमानगढ़ी के पास ही दंतधावन कुंड है. इस जगह को राम दतौन भी कहते हैं. ऐसा माना जाता है कि भगवान श्रीराम इसी कुंड के पानी से अपने दांत साफ करते थे. अगर आप अयोध्या जा रहे हैं, तो इस कुंड को भी जरूर देखें. 

सरयू नदी 

सरयू नदी के दर्शन करने और इसमें नहाने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं. ऐसी मान्यता है कि सरयू नदी में नहाने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. स्नान करने से भगवान श्री राम का भी आशीर्वाद मिलता है.

calender
26 January 2024, 05:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो