America ने BLA को घोषित किया आतंकवादी संगठन... ट्रंप प्रशासन का आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख

अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और इसकी इकाई मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है. ये संगठन पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार हैं, जिनमें 2025 में ट्रेन अपहरण भी शामिल है. अमेरिका का यह कदम वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति को दर्शाता है और आतंकवादी संगठनों की आर्थिक सहायता रोकने का प्रयास है.

calender

BLA declared terrorist organization :अमेरिका ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सक्रिय बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और इसके उपनाम मजीद ब्रिगेड को आधिकारिक रूप से विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) घोषित कर दिया है. यह फैसला अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा लिया गया है और इसे वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ एक सख्त कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

क्यों हुई यह कार्रवाई?
BLA को 2019 में ही अमेरिका ने विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) संगठन करार दिया था. इसके बाद से इस संगठन ने लगातार आतंकी हमलों को अंजाम दिया. खासकर मजीद ब्रिगेड नामक इकाई ने कई आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली. 2024 में कराची एयरपोर्ट और ग्वादर पोर्ट के पास हमले किए गए. वहीं, 2025 में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन का अपहरण किया गया, जिसमें 31 लोगों की जान गई और 300 से अधिक यात्री बंधक बनाए गए.

अमेरिका ने क्या कहा?
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि इस कदम से यह संदेश जाता है कि अमेरिका आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा. यह कार्रवाई ट्रम्प प्रशासन की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति और वैश्विक सुरक्षा की दिशा में उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. अब BLA और इसकी इकाई मजीद ब्रिगेड पर आर्थिक और कानूनी प्रतिबंध लगेंगे.

आतंकवाद के खिलाफ एक सख्त संदेश
इस निर्णय से आतंकवादी संगठनों को आर्थिक मदद मिलने में बाधा पहुंचेगी. साथ ही, यह अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा और वैश्विक स्तर पर आतंकवाद से लड़ाई में सहयोगी देशों को समर्थन देगा. First Updated : Monday, 11 August 2025