जेफरी एपस्टीन दस्तावेजों में बिल गेट्स का नाम, नए आरोपों से मचा हड़कंप

एपस्टीन से जुड़ी नई फाइलों में बिल गेट्स का नाम सामने आया है. दस्तावेजों में लगे आरोपों को गेट्स के प्रवक्ता ने बेबुनियाद और झूठा बताया है.

जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलें इन दिनों दुनियाभर में चर्चा में हैं और इनके नए हिस्से के सामने आने से एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. इस बार इन दस्तावेजों में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का नाम सामने आया है. फाइलों में कुछ गंभीर आरोप लगाए गए हैं, हालांकि अब तक उनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दावा किया गया है कि गेट्स रूसी महिलाओं से संबंधों के बाद यौन रोग से संक्रमित हुए थे और उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी मेलिंडा गेट्स को गुप्त रूप से एंटीबायोटिक दवाएं देने की कोशिश की थी. ये आरोप अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी उन ईमेल ड्राफ्ट पर आधारित हैं, जिन्हें कथित तौर पर 2013 में एपस्टीन ने खुद को लिखा था. गेट्स की प्रतिक्रिया: इन आरोपों पर बिल गेट्स के प्रवक्ता ने कड़ा खंडन करते हुए इन्हें पूरी तरह झूठा और बदनाम करने की कोशिश बताया है.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag