China vs America: क्या यूएस के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा ड्रैगन? निक्की हेली ने अमेरिकी सरकार को किया आगाह

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने चीन को लेकर दावा किया है कि चीन अमेरिका के खिलाफ जंग की तैयारी कर रहा है। उन्होंने अमेरिकी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यादि हम कल का इंतजार करते रहेंगे तो वे आज हमसे निपटेंगे।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

China vs America: संयुक्त राज्य अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले है। चुनाव से ठीक पहले एक अमेरिकी नेता ने चौकाने वाला दावा किया है। रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने अमेरिकी सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि चीन अमेरिका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक्की हेली ने कहा, "यदि आप सैन्य स्थिति को देखें, तो उनके पास अब दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक बेड़ा है। उनके पास 340 जहाज हैं, हमारे पास 293 जहाज हैं। उनके पास दो सालों में 400 जहाज होंगे, हमारे पास दो दशकों में 350 भी नहीं होंगे।" हेली ने कहा कि 'उन्होंने हाइपरसोनिक मिसाइलें विकसित करना शुरू कर दिया है। हम अभी शुरुआत कर रहे हैं।'

निक्की हेली ने दावा किया कि चीन सुरक्षा के मामले में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अमेरिका से आगे निकल रहा है। उन्होंने कहा "वे (चीन) अपनी सेना का आधुनिकीकरण कर रहे हैं, हमारी सेना लिंग सर्वनाम कक्षाएं ले रही है। देखिए वे साइबर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष पर क्या कर रहे हैं। वे हमसे आगे हैं। हमें कुछ काम करना है और हमें अपनी सेना को मजबूत करने की जरूरत है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम सही हैं।" 

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में पूर्व अमेरिकी राजदूत ने कहा कि चीन अमेरिका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है। निक्की हेली ने कहा, 'अगर हम कल उनसे निपटने के लिए इंतजार करते रहेंगे, तो वे आज हमसे निपटेंगे।'

calender
03 July 2023, 01:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो