नई दिल्ली: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक बुधवार को व्हाइट हाउस के पास फायरिंग में दो नेशनल गार्ड सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई और संदिग्ध को भी गंभीर हालत में काबू कर लिया गया. ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारी स्थिति को संभालने में जुट गए, जबकि पुलिस और जांच एजेंसियों ने क्षेत्र को सुरक्षित घोषित कर दिया.
फायरिंग की इस घटना के बाद व्हाइट हाउस समेत आसपास की कई सरकारी इमारतों को अस्थायी रूप से लॉकडाउन में डाल दिया गया. इस हमले ने वॉशिंगटन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
घटना के बाद ट्रंप प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड वॉशिंगटन भेजने का आदेश दिया है. युद्ध सचिव पीट हगसेथ के मुताबिक, यह कदम राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए उठाया गया है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर कहा कि जिस जानवर ने दो नेशनल गार्ड्स को गोली मारी, दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उसे इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. ईश्वर हमारे महान नेशनल गार्ड्स और हमारी पूरी सेना व कानून प्रवर्तन एजेंसियों को आशीर्वाद दे. ये सचमुच महान लोग हैं. मैं, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में, और राष्ट्रपति कार्यालय से जुड़े सभी लोग, आपके साथ हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के बाद व्हाइट हाउस, मेन ट्रेजरी और फ्रीडमैन बैंक बिल्डिंग को लॉकडाउन किया गया. एफबीआई ने संभाली जांच, अधिकारी बोले ‘फेडरल स्तर पर कार्रवाई होगी’
X पर पोस्ट करते हुए पटेल ने कहा कि आज दोपहर नेशनल गार्ड के सदस्यों को गोली लगने के बाद एफबीआई वाशिंगटन डीसी में जांच में लगी हुई है और सहायता कर रही है. कृपया उनके लिए प्रार्थना करें. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों सैनिक गंभीर स्थिति में हैं.
FBI के डिप्टी डायरेक्टर डैन बॉन्गिनो ने X पर लिखा कि एफबीआई के कर्मचारी डी.सी. में हमारे नेशनल गार्ड सदस्यों पर हुई गोलीबारी की जांच में सहायता कर रहे हैं. कृपया कुछ समय निकालें और इन नायकों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करें.
FAA के अनुसार, घटना स्थल के पास चल रहे ऑपरेशनों के कारण Reagan National Airport पर आने वाली उड़ानों को अस्थायी रूप से रोका गया. बाद में संचालन सामान्य कर दिए गए.
JD Vance ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हर आस्थावान व्यक्ति उन दो राष्ट्रीय गार्डों के लिए प्रार्थना करे. यह एक गंभीर अनुस्मारक है कि सैनिक संयुक्त राज्य अमेरिका की तलवार और ढाल हैं.
जो बाइडेन ने पोस्ट किया कि मैं इस बात से बेहद दुखी हैं कि नेशनल गार्ड के दो सदस्यों को व्हाइट हाउस के बाहर गोली मार दी गई. किसी भी तरह की हिंसा अस्वीकार्य है. हम सेवा सदस्यों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
दो महिलाएं, एमा मैकडोनाल्ड और लीला क्रिस्टोफर, मेट्रो स्टेशन से निकल ही रही थीं कि अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी और किसी ने चिल्लाकर कहा रन दोनों पास के एक कैफे में जाकर छिपीं. कुछ ही देर बाद EMT टीम पहुंची और खून से लथपथ एक नेशनल गार्ड सैनिक को स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया. बाद में कैफे में मौजूद लोगों को बताया गया कि क्षेत्र सुरक्षित कर लिया गया है. First Updated : Thursday, 27 November 2025