Russia On Iran Israel War: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने खुलासा किया है कि उन्होंने कुछ साल पहले ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई (Ali Khamenei) को रूस का डिफेंस सिस्टम देने का प्रस्ताव दिया था, जिसे ईरान ने स्वीकार नहीं किया. पुतिन का इशारा S-400 डिफेंस सिस्टम की ओर था. इसे रूस का सबसे मजबूत डिफेंस सिस्टम माना जाता है.