नई दिल्ली : पाकिस्तान के एक बड़े आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के टॉप आतंकी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. जिससे पूरे देश में खलबली मच गई है. आतंकी इलियास ने अपने संगठन जैश-ए-मोहम्मद में युवाओं की भर्ती के लिए एक रैली का आयोजन किया. इस दौरान उसने एक बड़ा खुलासा किया. उसने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना के चीफ आसिम मुनीर ने आतंकियों से कहा था कि ये गजवा ए हिंद हैं.
आपको बता दें कि जैश-ए-मौहम्मद के टॉप आतंकी इलियास कश्मीरी ने पांच फरवरी को पीओके के रावलकोट में एक रैली की. इस दौरान उसने आतंकियों के बीच बड़ा खुलासा किया. कश्मीरी ने कहा कि हमारे सिपहसालार ने युद्ध के दौरान कहा था कि ये युद्ध गजवा ए हिंद है. आतंकी कश्मीर ने कहा कि जब दोनों देशों के बीच जंग छिड़ गई, असलहा निकल आया. टैंक आमने-सामने खड़े हो गए, फाइटर जेट टकरा गई, तब हमारे सिपहसालार ने ऐलान कर दिया कि ये गजावत उल हिंद है.
दरअसल, पीओके के रावलकोट में यह रैली जैश ए मोहम्मद में आतंकियों के भर्ती के लिए आयोजित किया गया था. इलियास कश्मीरी ने आतंकवाद को फैलाने के लिए ट्रेंड आतंकियों के सामने ये कबूलनामा किया. कश्मीरी ने कहा हमारा नाम, हमारा मोटो , हमारी पहचान सबकुछ जिहाद( आतंकवाद) है. उसने आगे कहा कि जब सरकार हमारे साथ थी, तब भी जेहाद और जब सरकार हमारे साथ नहीं थी तब भी जेहाद ही हमारा मकसद है. उसने जोर देकर कहा कि हम जेहाद करेंगे और इसके दम पर कश्मीर को आजाद करवाएंगे.
बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद का टॉप आतंकी इलियास कश्मीरी वही आतंकी है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सबसे पहले यह खुलासा किया था कि जैश आतंकी मौलान मसूद अजहर का परिवार बहावलपुर में भारतीय सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में मारा गया था. वहीं पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ चलाए गए अपने ऑपरेशन का नाम बुनयान अल मरसूस रखा था, जिसका अर्थ होता है-शीशे जैसी मजबूत दीवार, साधारण शब्दों में कहें तो एक ऐसी दीवार जो बहुत मजबूती के साथ रक्षा करती हो. First Updated : Saturday, 07 February 2026