अमेरिका में खौफनाक वारदात, पिता ने पत्नी-बेटी को चाकू से उतारा मौत के घाट, पुलिस ने हत्यारे को किया ढेर

अमेरिका के फेयरफैक्स काउंटी में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. एक व्यक्ति ने अचानक क्रोध में आकर अपनी ही पत्नी और छोटी बेटी पर चाकू से हमला कर दिया और दोनों की निर्मम हत्या कर डाली. इतना ही नही उसने अपने दामाद पर भी धारदार हथियार से जोरदार हमला किया. पूरी घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है.

calender

अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में फेयरफैक्स काउंटी के मैन्टुआ इलाके में सोमवार सुबह एक बेहद क्रूर घरेलू हिंसा की घटना सामने आई है. जहां 54 वर्षीय छत्र थापा ने अपनी पत्नी और बेटी की चाकू से हत्या कर दी. आरोपी ने अपने दामाद पर भी धारदार हथियार से हमला किया, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही वह दामाद पर हमला कर रहा था. पुलिस ने बार-बार हथियार नीचे रखने के को कहा लेकिन न मानने पर एक अधिकारी ने गोली चलाई, जिससे थापा की मौके पर ही मौत हो गई. 

फेयरफैक्स काउंटी पुलिस डिपार्टमेंट ने इस घटना को खौफनाक बताते हुए जांच शुरू कर दी है. पीड़ितों में पत्नी बिंदा थापा  और बेटी ममता थापा शामिल हैं, जबकि दामाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. घटनास्थल पर एक 1 वर्षीय बच्चा सुरक्षित मिला, जिसे परिवार के पास सौंप दिया गया.

घटना का विवरण और पुलिस की कार्रवाई

फेयरफैक्स काउंटी पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे पर्सिमन ड्राइव के 3900 ब्लॉक में एक रिपोर्टेड हमले की सूचना मिली. ऑफिसर मौके पर पहुंचे तो अपार्टमेंट के बाहर एक महिला को धारदार हथियार से हमले के बाद खून से लथपथ तड़पते देखा. घर के अंदर एक और महिला घायल मिली. पुलिस ने बताया कि आरोपी छत्र थापा हथियार लिए एक दूसरे आदमी पर हमला कर रहा था. जब ऑफिसर पहुंचे तो छत्र थापा अपने दामाद पर हमला कर रहा था. पुलिस ऑफिसर ने बताया कि उन्होंने आरोपी से अपना हथियार नीचे रखने के बार-बार ऑर्डर दिए, जब उसने बात नहीं मानी तो एक ऑफिसर ने गोली चला दी.

पीड़ितों की पहचान और स्थिति

पुलिस ने पीड़ितों की पहचान कर ली है. मृतकों में छत्र थापा की पत्नी बिंदा थापा और बेटी ममता थापा शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दामाद गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत जीवन-घातक बताई जा रही है. घटना घरेलू विवाद से जुड़ी बताई जा रही है.

जांच और आगे की कार्रवाई

फेयरफैक्स काउंटी पुलिस ने इस घटना को डबल हत्या और अधिकारी द्वारा गोली चलाने की जांच के तहत लिया है. शामिल अधिकारी को प्रतिबंधित ड्यूटी पर रखा गया है और जांच जारी है. First Updated : Saturday, 28 February 2026