भारत पर मिसाइल अटैक के बाद अमेरिकी टेंशन हाई, रुबियो ने असीम मुनीर को तुरंत किया कॉल!

India Pakistan Tensions: पाकिस्तान द्वारा भारत पर बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. हमले के तुरंत बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से फोन पर बात की और दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की.

calender

India Pakistan Tensions: भारत पर पाकिस्तान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से आपातकालीन फोन कॉल पर बातचीत की. यह वार्ता ऐसे समय पर हुई जब पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से 1 अरब डॉलर की सहायता राशि स्वीकृत हुई है.

पाकिस्तान ने IMF की मंजूरी मिलते ही आक्रामक रुख अपनाया और भारत की राजधानी नई दिल्ली समेत कई शहरों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइल दागे. इस अभूतपूर्व हमले के बाद भारत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी और पाकिस्तान के कई प्रमुख सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए.

अमेरिकी विदेश मंत्री का पाकिस्तान को सख्त संदेश

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, "विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर से बातचीत की. उन्होंने दोनों पक्षों से तनाव कम करने के उपाय खोजने का आग्रह किया और अमेरिका की ओर से रचनात्मक बातचीत में सहायता की पेशकश की."

IMF सहायता के तुरंत बाद पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई

IMF द्वारा पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर की सहायता राशि देने की स्वीकृति के कुछ ही घंटों बाद इस्लामाबाद ने भारत पर सैन्य हमला शुरू किया. शुरुआत में पाकिस्तान ने छोटे ड्रोन भेजे, लेकिन बाद में उसने 'ऑपरेशन बुनयानुन मर्सूस' के तहत छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. इनमें से एक मिसाइल नई दिल्ली की ओर लक्षित थी, जिसे हरियाणा के सिरसा में मार गिराया गया.

पाकिस्तान की मिसाइलें हुईं निष्क्रिय

सूत्रों के अनुसार, सभी पाकिस्तानी मिसाइलों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया. इसके जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की और पाकिस्तान के कई प्रमुख सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमला किया. भारत की वायुसेना ने इस्लामाबाद, लाहौर और रावलपिंडी समेत कई शहरों में स्थित पाकिस्तानी एयरबेस को निशाना बनाया.

भारत का ऑपरेशन सिंदूर 

भारतीय वायुसेना ने रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस, पंजाब के शोरकोट में रफीकी एयरबेस और चकवाल में मुरिद एयरबेस को निशाना बनाया. इन हमलों में पाकिस्तान को भारी सैन्य नुकसान हुआ है. First Updated : Saturday, 10 May 2025